जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान एनएच-1 पर मुरथल के पास हुए कथित सामुहिक दुष्कर्म कांड की परतें तीन महिला पुलिस ऑफिसर खोलेंगी।
विज्ञापन
Pics: ये तीन महिला ऑफिसर खोलेंगी मुरथल गैंगरेप की परतें
2 of 6
ये तीनों महिला अफसर हैं, डीआईजी राजश्री, भारती डबास और सुरेंद्र कौर। मामले की जांच करते हुए तीनों ऑफिसर पहले तो पीड़ितों तक पहुंचने का प्रयास करेंगी। इसके बाद अन्य सबूतों के आधार पर आगे की जांच करेगी। मामले में जिस भी पीड़ित और प्रत्यक्षदर्शी तक ऑफिसर पहुंचेंगी उसकी पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
Pics: ये तीन महिला ऑफिसर खोलेंगी मुरथल गैंगरेप की परतें
3 of 6
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान मुरथल में कथित अपराध की मीडिया रिपोर्ट के आधार पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए हरियाणा सरकार से 29 फरवरी तक जवाब देने को कहा था। हरियाणा पुलिस ने एक डीआईजी सहित तीन महिला पुलिस अधिकारियों की एक कमेटी बनाई है जो जोट आरक्षण आंदोलन के दौरान मुरथल गांव के पास हुए बलात्कार की शिकायत दर्ज करेगी।
Pics: ये तीन महिला ऑफिसर खोलेंगी मुरथल गैंगरेप की परतें
4 of 6
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को लोगों से कहा है कि अगर उनके पास इससे संबंधित कोई सूचना है तो वे राज्य पुलिस के साथ साझा करें। राज्य सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर 18001802057 शुरू किया है जिस पर मुरथल में हुई बलात्कार जैसी घटना से जुड़ी कोई भी सूचना लोग अधिकारियों को दे सकते हैं।
विज्ञापन
Pics: ये तीन महिला ऑफिसर खोलेंगी मुरथल गैंगरेप की परतें
5 of 6
हाइवे पर जली हुई कार में सवार लोगों तक पहुंची पुलिस के मामले में अभी तक पुलिस के हाथ गैंगरेप से जुड़े कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगे है। मगर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए हाइवे पर उपद्रवियों द्वारा जलाई गई सभी कारों में बैठे लोगों से संपर्क किया है। इन सभी से घटना के बारे में बातचीत की गई है। पुलिस का दावा है कि किसी ने भी दुष्कर्म जैसी घटना होने से इनकार किया है।
Pics: ये तीन महिला ऑफिसर खोलेंगी मुरथल गैंगरेप की परतें
6 of 6
आईजी संजय कुमार का कहना है कि अभी तक किसी भी कार सवार ने घटना से जुड़ा होने की बात कबूल नहीं की है। घटना वाले दिन यहां उपद्रवियों द्वारा कई कारों को रोका गया। इसके बाद कार में सवार लोगों को तो उपद्रवियों ने डरा धमकाकर भेज दिया लेकिन महिलाओं को अपने साथ ले गए। इसके बाद महिलाओं के साथ कथित सामुहिक दुष्कर्म करने की बात सामने आई थी। उन्होंने कहा कि अभी हर स्तर पर मामले की जांच की जा रही है।