फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले लिफाफे में बांधकर नवजात को फेंका, हालत ऐसी थी कि देखने वाले रो पड़े

Mon, 13 Nov 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
काले लिफाफे में बांधकर नवजात को फेंका
मोह ममता नाम की चीज ही खत्म हो गई है, देखिए कैसे नवजात को काले रंग के लिफाफे में बांधकर घर के बाहर फेंक दिया गया। हालत ऐसी थी कि रोना आ जाए देखकर।
विज्ञापन

2 of 6
काले लिफाफे में बांधकर नवजात को फेंका
घटना हरियाणा के अंबाला सिटी की है। पालिका विहार में एक घर की सीढ़ियों पर नवजात बच्ची के मिलने का मामला सामने आया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस और चाइल्डलाइन की टीम ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन

3 of 6
काले लिफाफे में बांधकर नवजात को फेंका
जानकारी अनुसार पालिका विहार निवासी विनोद चोपड़ा बुधवार शाम कॉलोनी में ही एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जब वे रात को वापस लौटे तो घर का मेन गेट खुला मिला और सीढ़ियों से बच्चे के रोने की आवाज आई। फर्स्ट फ्लोर पर उन्होंने जाकर देखा तो एक काले रंग के लिफाफे में नवजात बच्ची मिली।

4 of 6
बिलखती मिली नवजात
बच्ची की हालत देखकर विनोद और उनकी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए। वह रो-रोकर बेहाल थी। उन्होंने आसपास देखा मगर कोई भी नहीं मिला। इसके बाद मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई, मौके पर पुलिस के अलावा चाइल्ड हेल्पलाइन और अन्य टीमें भी पहुंच गई। मामले में देर रात तक कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन

5 of 6
बिलखती मिली नवजात
जानकारी के मुताबिक, विनोद के घर में एक किराएदार भी रहता है। मगर उन्हें भी मामले की जानकारी नहीं है। प्राथमिक तौर पर बच्ची दो-तीन दिन की लग रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस व चाइल्डलाइन की टीम बच्चे को सिविल अस्पताल ले गई। बच्ची का मेडिकल चेकअप कराया गया। इसके बाद उसे निक्कू वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Baby Delivery
बता दें कि डेढ़ माह पहले भी अंबाला सिटी कोर्ट परिसर के निकट एक नवजात शिशु मिला था। मगर बाद में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस उसकी मां तक पहुंच गई थी। उसे हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें