फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: नहर में नहाना 3 युवकों को पड़ा भारी, तेज बहाव में बहे

Mon, 06 Jun 2016 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
लुधियाना में नहर में डूब रहे दोस्त को बचाने के चक्कर में तीन युवक बहे - फोटो : अमर उजाला
झूठ बोलकर घर से निकले और नहाने के लिए नहर पहुंचे गए, लेकिन यह उन्हें महंगा पड़ गया। पानी के तेज बहाव के साथ तीनों बह गए। देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
लुधियाना में नहर में डूब रहे दोस्त को बचाने के चक्कर में तीन युवक बहे - फोटो : अमर उजाला
हादसा लुधियाना के  डेहलों रोड स्थित कैंड नहर में में हुआ। अभी तक किसी का कोई सुराग नहीं मिला। गोताखोरों की टीम उन्हें तलाशने में जुटी है। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। डूबे छात्रों की पहचान ग्यासपुरा की मक्कड़ कालोनी में रहने वाले शैलेंद्र (17), कलसियां गली के रहने वाले विकास (17), और दशमेश नगर के रहने वाले जुझार के रुप में हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
लुधियाना में नहर में डूब रहे दोस्त को बचाने के चक्कर में तीन युवक बहे - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि तीनों दोस्त थे और विश्वकर्मा चौक के पास स्थित रामगढ़िया स्कूल में पढ़ते थे। शनिवार को स्पेशल क्लास के बाद परिजनों से झूठ बोलकर निकल गए। शैलेंद्र बिना कुछ बताए घर से निकला था। वहीं, विकास ने शैलेंद्र की बाइक के चालान का बहाना बनाया। झुजार गुरुद्वारे में मत्था टेकने की बात कहकर घर से निकला ​था। लेकिन तीनों कैंड नहर की अबोहर ब्रांच की तरफ नहाने के लिए चले गए।

4 of 5
लुधियाना में नहर में डूब रहे दोस्त को बचाने के चक्कर में तीन युवक बहे - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शी रोशनदीन ने कहा कि वह वहां से गुजर रहा था, तब तीनों युवक पानी में थे। दो तो बिल्कुल बीच में थे और एक उनसे कुछ दूरी पर सेल्फी ले रहा था। अचानक दो युवक डूबने लगे तो सेल्फी ले रहा युवक भी उन्हें बचाने के लिए लपका, लेकिन वह भी डूब गया। रोशनदीन के अनुसार उसने तीनों को बचाने के लिए उनकी तरफ एक लकड़ी फेंकी, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया। तीनों युवक उसकी आंखों के सामने ही डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लुधियाना में नहर में डूब रहे दोस्त को बचाने के चक्कर में तीन युवक बहे - फोटो : अमर उजाला
रोशनदीन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। रविवार सुबह प्रशासन की तरफ से एसडीएम ईस्ट परमजीत सिंह पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन को तीनों छात्रों को पानी में से तलाश करने के लिए हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। जांच अधिकारी रणधीर सिंह ने कहा कि 12 गोताखोरों की टीम तीनों छात्रों की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक किसी का कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें