हरियाणा के यमुनानगर स्थित जगाधरी रेलवे स्टेशन को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार धमकी पत्र के बजाय फोन पर दी गई। फोन बुधवार रात दो बजे खिजराबाद के भूड़कलां स्थित हाइडल प्लांट के माली को आया। माली ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी। इससे जिला व रेलवे पुलिस में हड़कंप मच गया और रातभर दोनों की नींद उड़ी रही।
विज्ञापन
जगाधरी रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप
2 of 5
जीआरपी के साथ वीरवार सुबह अंबाला-चंडीगढ़ से पहुंचे डॉग स्क्वॉयड सहित बम निरोधक दस्ते ने करीब ढाई घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया। स्टेशन पर सभी प्लेटफार्म, मुसाफिरखाने, पार्किंग स्थल को पूरी तरह से खंगाला गया और यात्रियों के सामान की जांच की गई। मौके से बम और अन्य कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।
विज्ञापन
जगाधरी रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप
3 of 5
जिस फोन नंबर से धमकी आई, उसकी लोकेशन के आधार पर जीआरपी व सीआईए पुलिस ने कैथल के गांव किचाना से दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान इसी गांव के भगवानदास व गुरमीत सिंह के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ जीआरपी पुलिस ने धारा-124 ए के तहत केस दर्ज किया। पुलिस इन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।
जगाधरी रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप
4 of 5
प्रदेश में रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी देने का सिलसिला 2006 से चल रहा है। तब से लेकर अब तक 26 जनवरी और 15 अगस्त के आसपास अंबाला छावनी, बराड़ा और जगाधरी रेलवे स्टेशन पर लश्कर-ए-तैयबा के नाम से स्टेशनों को उड़ाने की धमकी भरे करीब दस पत्र भेजे गए। ये सभी पत्र आज भी जीआरपी के पास मौजूद हैं और इस तरह के पत्र भेजने वाले की तलाश जारी है।
जगाधरी रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप
5 of 5
इस बार पत्र के बजाय फोन पर किसी व्यक्ति को ऐसी धमकी मिलने से पुलिस हैरत में है। अभी तक की जांच में पुलिस आतंकी धमकी के बजाय इसे शरारती तत्व की कारस्तानी मान रही है। जसविंदर सिंह, प्रभारी, थाना जीआरपी, जगाधरी रेलवे स्टेशन ने बताया कि जिस नंबर से फोन आया, उसकी लोकेशन के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ धारा-124 ए के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।