मां बाप ने शादी कराने से मना कर दिया तो नाबालिग युवक और युवती ने ऐसी बात कह दी कि सुनकर घरवालों और पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए, जानिए माजरा।
विज्ञापन
2 of 9
डेमो इमेज
घटना हरियाणा के सिरसा की है। सातवीं क्लास में पढ़ने वाले किशोर-किशोरी ने घर वालों की ही नहीं, बल्कि उनकी शादी रुकवाने पहुंची पुलिस की टीम को उलझा दिया। नाबालिग जोड़ा इस जिद पर अड़ा था कि अगर उनकी शादी नहीं करवाई तो वे दोनों नहर में कूदकर आत्महत्या कर लेंगे। ऐसे में बाल विवाह निषेध अधिकारी के सहायक और पुलिस टीम ने नाबालिग जोड़े को समझाया कि बालिग होने पर ही उनकी शादी हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 9
marriage
इसके बाद भी दोनों ने अपने परिजनों से वादा लिया कि बालिग होने पर उनकी एक-दूसरे से ही शादी करवाएंगे। ऐसे में इस बाल विवाह को रुकवाने में प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मौजगढ़ क्षेत्र के स्कूल में कक्षा सातवीं में एक साथ पढ़ने वाले किशोर-किशोरी के बीच प्रेम संबंध हो गए। प्रेम संबंधों के चलते एक साल बाद दोनों ने शादी करने की ठान ली।
4 of 9
marriage
दोनों ने अपने परिजनों को सारी बात बताते हुए शादी करवाने की जिद पकड़ ली। दोनों ने परिजनों से बोल दिया कि अगर उन्होंने उनकी शादी नहीं करवाई तो वे दोनों नहर में कूदकर आत्महत्या कर लेंगे। बच्चों की जिद ने उनके परिजनों को झुकने पर मजबूर कर दिया। परिजनों ने भी सोचा कि तीन-चार साल बाद तो शादी करनी है, चलो अभी सही। घरवालों ने किशोर-किशोरी की सगाई करके 16 जून को शादी की तारीख तय कर दी।
विज्ञापन
5 of 9
marriage
दोनों परिवारों में शुक्रवार को शहनाइयां बज रही थीं। घर में महिलाएं शादी के गीत गा रही थीं और छोटे बच्चे फिल्मी गीतों पर डांस करने में मशगूल थे। इसी बीच दोपहर करीब 12 बजे बाल विवाह निषेध अधिकारी के सहायक तरुण कुमार के मोबाइल पर किसी शख्स ने सूचना दी कि मौजगढ़ क्षेत्र में बाल विवाह होने जा रहा है। फेरे एक बजे होने हैं। तरुण कुमार ने तुरंत डबवाली सदर पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
6 of 9
- फोटो : अमर उजाला
तरुण कुमार महिला पुलिस के साथ थाने में पहुंचा और यहां से टीम मौजगढ़ पहुंची। पुलिस ने शादी को रुकवा दिया। परिजनों से लड़का और लड़की का आयु प्रमाण पत्र मांगा गया। दस्तावेजों में दोनों की उम्र 15-15 साल पाई गई। महिला थाना इंचार्ज सीमा सोढ़ी का कहना है कि परिजनों से पूछा गया कि नाबालिगों की शादी क्यों करवाई जा रही है? परिजनों के जवाब ने हर किसी को हैरत में डाल दिया।
विज्ञापन
7 of 9
marriage logo
अधिकारी तरुण कुमार से परिजनों ने कहा कि उन्हें पता है कि नाबालिग की शादी करवाना अपराध है, लेकिन उनके बच्चों ने शादी की जिद पकड़ रखी है और नहीं करवाने पर आत्महत्या की धमकी देते हैं, ऐसे में मां-बाप करे तो क्या करें? मामला पेचीदा होने के साथ किशोर और किशोरी को जागरूक करना भी जरूरी था, ताकि उन्हें सही और गलत का अहसास हो सके।
8 of 9
marriage logo
लिहाजा दोनों को काफी देर तक समझाया गया कि लड़की की उम्र 18 और लड़के की उम्र 21 साल से पहले शादी लायक नहीं होती। कानून के हिसाब से ये गैरकानूनी है। इसके बाद दोनों के परिजनों ने प्रशासन को लिखित में दिया कि वे बच्चों के बालिग होने पर ही उनकी शादी करेंगे। प्रशासन की तरफ से गांव मम्मड़खेड़ा में दो नाबालिग भाइयों की शादी रुकवाई गई। दस्तावेजों में एक भाई की उम्र 17 साल और दूसरे की उम्र 18 साल मिली।
वहीं, नागोकी में रुकवाई गई शादी में किशोरी की उम्र 16 साल और किशोर की उम्र 18 साल निकली। प्रशासन की तरफ से परिजनों से लिखित में आश्वासन लिया गया कि वे अपने बच्चों की शादी बालिग होने के उपरांत ही करवाएंगे। ऐसे में जागरूक लोगों के कारण तीन नाबालिग बालिका वधू बनने से बच गईं।