फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम के डेरे में ताज महल से लेकर एफिल टॉवर तक, देखिए Exclusive तस्वीरें

Fri, 08 Sep 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 10
Inside The Dera Campus
राम रहीम अपने डेरे में एक राजा की तरह रहता था और 700 एकड़ में फैले इस डेरे में ताज महल, एफिल टॉवर जैसी बिल्डिंग्स बनवा रखीं थीं। देखिए अंदर की Exclusive तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 10
Inside The Dera Campus
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा अपनी दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म का दोषी करार दिए जाने व 20 साल की कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद डेरा सच्चा सौदा के अंदर की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 10
Inside The Dera Campus
अब पता चल रहा है कि गुरमीत राम रहीम की सल्तनत में क्या था और क्या नहीं। डेरा की हरियाणा में एक हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। 

4 of 10
Inside The Dera Campus
राम रहीम का डेरा 700 एकड़ से ज्यादा जगह में फैला हुआ है। इसमें तकरीबन एक दर्जन गेट बने हुए हैं। गेट नंबर 7,8,9 पर सुरक्षा के इंतजाम हैं। यहां मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, आलीशान सेवन वंडर रिजॉर्ट भी है।
विज्ञापन

5 of 10
Inside The Dera Campus
सिरसा में डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय अपनेआप में एक शहर है। यहां सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल है, फैक्टरी है, सिनेमा घर है और हर सामान मिलने वाला बाजार भी है।
विज्ञापन

6 of 10
Inside The Dera Campus
रंग-बिरंगी ड्रेस और अनोखी गाड़ियों के शौकीन गुरमीत राम रहीम का सिरसा में डेरा सच्चा सौदा अपनेआप में एक रहस्य लोक है। यहां एक एमएसजी रिसॉर्ट है, इसमें एक बार और पूल भी है।
विज्ञापन

7 of 10
Inside The Dera Campus
राम रहीम के डेरे के अंदर सब्जी और फल उगाई जाती थीं। बाबा फल और सब्जी को हाथ लगाता था, जिसके बाद उनकी नीलामी की जाती थी। जानकारी के अनुसार बाबा का हाथ लगने के बाद एक आलू हजारों रुपए में बिक जाता था।

8 of 10
Inside The Dera Campus
सिरसा में डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय अपनेआप में एक रहस्य लोक है। यहां बच्चों की शिक्षा के लिए एक बड़ा स्कूल भी है। बच्चों में खेल की प्रतिभा निखारने के लिए एक खेल गांव है।

9 of 10
Inside The Dera Campus
डेरे के अंदर गुरमीत के बेटे के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। जसमीत के लिए 28 कमरों का बंग्ला बनाया गया है।
विज्ञापन

10 of 10
Inside The Dera Campus
सिरसा में डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय में सिनेमा हॉल भी बनवाया हुआ है। इस सिनेमा घर में जट्टू इंजीनियर फिल्म लगी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें