फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल के शो के इस कॉमेडियन ने खोले दिल के राज, यहां तक पहुंचने के पीछे इस महिला को बताया वजह

Fri, 14 Apr 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
कॉमेडियन चंदन प्रभाकर
'द कपिल शर्मा शो' में चंदू चायवाले का कैरेक्टर प्ले करने वाले चंदन प्रभाकर ने पहली बार अपने दिल के राज खोले हैं, जिसमें उन्होंने कई बातों का खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 6
कॉमेडियन चंदन प्रभाकर
कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और द कपिल शर्मा शो से लोकप्रिय हुए स्‍टैंड अप कॉमेडियन चंदन प्रभाकर ने अपनी ज़िंदगी की कई बातों को शेयर किया,  उन्होंने बताया कि कैसे तीसरी कक्षा से ही उन्होंने कॉमेडी करना शुरु कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 6
कॉमेडियन चंदन प्रभाकर
‘द कपिल शर्मा शो’ में नौकर का किरदार निभा रहे पंजाबी कॉमेडियन चंदन प्रभाकर का कहना है कि उनकी मां की मजाक करने की आदत ने उन्हें कॉमेडियन बनाया है। चंदन वीरवार को पठानकोट आए थे। शहर के मशहूर पेंटिंग आर्टिस्ट शम्मी चौधरी के घर पर पहुंचे चंदन प्रभाकर ने कुछ समय यहां बिताया। 

4 of 6
कॉमेडियन चंदन प्रभाकर - फोटो : अमर उजाला
चंदन प्रभाकर अपने पर्सनल टूर के दौरान यहां पहुंचे थे। इससे पहले शम्मी चौधरी के घर पर चंदन प्रभाकर का भव्य स्वागत किया गया। मशहूर टीवी कॉमेडी शो में नौकर का किरदार निभा रहे चंदन प्रभाकर ने बताया कि वह अमृतसर के रहने वाले हैं और तीसरी कक्षा में उन्होंने स्टेज पर एक्टिंग शुरू की थी। 
 
विज्ञापन

5 of 6
कॉमेडियन चंदन प्रभाकर
कॉमेडी के अलावा चंदन पेंटिंग में भी अवार्ड जीत चुके हैं। चंदन ने बताया कि उन्होंने कॉमेडी की पहली ट्रेनिंग अपनी मां और मौसी से सीखी। घर में रोजाना की बोलचाल में हर बात पर मजाक करने की उनकी मां की आदत ने उन्हें कॉमेडियन बना दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कॉमेडियन चंदन प्रभाकर
चंदन ने इंजीनियरिंग में डिग्री ली है। चंदन ने कहा कि वह अपने निजी टूर के लिए जा रहे हैं। इसलिए वह पठानकोट पहुंचे हैं। उन्होनें कहा कि वह जल्द ही एक बॉलीवुड फिल्म में भी दिखाई देंगे। 37 साल के चंदन ने कहा कि कपिल शर्मा के शो के अलावा उन्होंने कई पंजाबी व हिन्दी फिल्मों में भी काम किया है। इस दौरान रोमी वडैहरा व राजेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें