धुंध की वजह से रेलवे ने दो माह तक कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है। रद्द होने वाली इन ट्रेनों का असर अंबाला पर भी पड़ेगा। 14 दिसंबर से 15 फरवरी तक यह ट्रेनें रद्द की जाएंगी। हालांकि कुछ ट्रेनों को सप्ताह में चार दिन चलाया जाएगा, मगर अन्य ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, जिन यात्रियों ने रिजर्वेशन कराया हुआ है उन्हें इसे कैंसिल करना पड़ेगा।