यूटी पुलिस के चंडीगढ़ के सुरक्षित होने के दावों को चोरों ने महज तीन घंटों में हवा में उड़ा दिया। एक साथ 19 जगह चोरी हुई। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन
देखिए, हद हो गई! मात्र 3 घंटे में 19 जगह चोरी
2 of 7
चोरों ने मंगलवार रात में मनीमाजरा के विभिन्न बाजारों की 14 दुकानों के ताले चटका डाले। चोरों ने चांदी के गहने, कैश से लेकर मोटर मार्केट की दुकानों सेगाड़ियों के पार्ट्स तक चुराए। उन्होंने गोबिंदपुरा और मोरीगेट बाजार में चार-चार, जबकि मोटर मार्केट की छह दुकानों को निशाना बनाया। छवि ज्वैलर्स के यहां जब चोरी कर रहे थे, तो वे सामने एक अन्य ज्वैलर्स की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे कैद हो गए।
विज्ञापन
देखिए, हद हो गई! मात्र 3 घंटे में 19 जगह चोरी
3 of 7
चोरों ने गोबिंदपुरा की मनवीर डेयरी का ताला तोड़ कर 40 हजार रुपये चुराए। दुकानदार देशराज राणा ने बताया कि उन्हें सुबह छह बजे दुकान के ताले टूटे होने की सूचना मिली। यहां आकर देखा तो गल्ला दुकान के बाहर पड़ा था। चोरों ने इसके साथ मौजूद दिलशाद हेयर ड्रेसर की दुकान को भी निशाना बनाया।
देखिए, हद हो गई! मात्र 3 घंटे में 19 जगह चोरी
4 of 7
चोरों का तांडव यहीं नहीं रुका। उन्होंने मनीमाजरा के मोटर मार्केट की छह दुकानों को भी निशाना बनाया। चोर प्लेनेट्स कार की दुकान का ताला तोड़ कर 10 हजार रुपये कैश और 25 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए। हार्डवेयर हाउस से 28 हजार रुपये नगद और 15 हजार का सामान उड़ाया।
विज्ञापन
देखिए, हद हो गई! मात्र 3 घंटे में 19 जगह चोरी
5 of 7
चोरों ने सेक्टर-32 की तीन दुकानों को भी निशाना बना डाला। सेक्टर-32 स्थित एससीओ नंबर-279 में एयरटेल शॉप के ताले चटका लिए और 2100 रुपये ले गए। एससीओ नंबर-278 में ड्राइक्लीनिंग की शॉप से दो कंबल, जबकि एससीओ-355 में कुमार इंटरप्राइसेस एंड केमिस्ट शॉप से 70 हजार रुपये चुरा ले गए।
विज्ञापन
देखिए, हद हो गई! मात्र 3 घंटे में 19 जगह चोरी
6 of 7
इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्टरी से चोर बुधवार रात करीब 50 हजार रुपये के नट-बोल्ट ले गए। अरविंद गुप्ता की इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित प्लाट नंबर-659 में नट-बोल्ट की फैक्ट्री है। उन्होंने बताया कि वे रोजाना की तरह मंगलवार रात को फैक्टरी पर ताला लगाकर घर चले गए।
कुमार इंटरप्राइसेस एंड केमिस्ट शॉप के पारस ने बताया कि वे सभी रोजाना की तरह रात को दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह आए तो तीन दुकानों के ताले टूटे हुए थे। तीनों ने चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। चोरों ने सेक्टर-34 के एक मकान सिलेंडर चुरा लिया।