देखिए, मंच पर ऐसे दिखी ‘औरत की जंग’
Thu, 18 Dec 2014 04:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
थिएटर फॉर थिएटर और संस्कार भारती की ओर से उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के सहयोग से नाटक ‘औरत की जंग’ का मंचन किया गया।
देखिए, मंच पर ऐसे दिखी ‘औरत की जंग’
टीएफटी राष्ट्रीय नाट्य उत्सव के पहले दिन लेखक आसिफ अली के इस नाटक का मंचन हुआ। आयोजन पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-42 में किया जा रहा है।
देखिए, मंच पर ऐसे दिखी ‘औरत की जंग’
नाटक में दिखाया गया है कि पहले के समय में महिलाओं को थिएटर की नौटंकी शैली का हिस्सा बनाने का विचार भी नहीं किया जाता था।
देखिए, मंच पर ऐसे दिखी ‘औरत की जंग’
‘औरत की जंग’ संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेता उर्मिल कुमार थपलियाल की ओर से निर्देशित है। नौटंकी शैली के इस नाटक को लखनऊ के दर्पण समूह ने पेश किया।
देखिए, मंच पर ऐसे दिखी ‘औरत की जंग’
नाट्य उत्सव का उद्घाटन हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने किया। पूरे नाटक में संगीत भी नौटंकी शैली में है। नाटक की कहानी चंपा बाई के आसपास घूमती है।