चोरों ने एक ही रात में जमकर आतंक मचाया। एक के बाद एक सात दुकानों के ताले तोड़ लाखों रुपये उड़ाए। देखिए सीसीटीवी में कैद तस्वीरें।
विज्ञापन
CCTV में कैद चोरों का आतंक, एक रात में 7 जगह वारदात
2 of 7
महिंद्रा पिकअप सवार चोरों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में जमकर आतंक मचाया। एक के बाद एक उन्होंने सात दुकानों के ताले तोड़े। वारदात मोहाली में घटी। चोर लाखों रुपये के मोबाइल फोन, ब्रांडेंड कपड़े, नगदी, परफ्यूम और कास्मेटिक सामान ले जाने में कायमाब रहे। हालांकि, एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए। जिस चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी से वह आए थे उसका नंबर और पिकअप पर लिखा मोबाइल नंबर भी पकड़ में आ गया था।
विज्ञापन
CCTV में कैद चोरों का आतंक, एक रात में 7 जगह वारदात
3 of 7
मोबाइल नंबर चंडीगढ़ के मौलीजागरां निवासी व्यक्ति का है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सामान रिकवर कर लिया जाएगा। सबसे पहले चोरों ने कुंभड़ा स्थित मोहित कम्युनिकेशन नाम की मोबाइलों की दुकान को निशाना बनाया। दुकान मालिक मोहित अरोड़ा ने बताया कि चोर उनकी दुकान के ऊपर से एक छोटी सी जगह से घुसे। वहीं, दुकान में रखे विभिन्न कंपनियों के करीब ढाई लाख रुपये के मोबाइल फोन ले गए। उनकी दुकान के ऊपर ही रिहायश है। लेकिन, सुबह उठे तो घटना की जानकारी हुई।
CCTV में कैद चोरों का आतंक, एक रात में 7 जगह वारदात
4 of 7
इसके बाद चोरों ने कुंभड़ा के बाहरी साइड स्थित तीन दुकानों को निशाना बनाया। उन्होंने फैशन क्लाथ हाउस के ताले तोड़े। दुकान में रखे लाखों रुपये के ब्रांडेंड कपड़े चोरी कर ले गए। दुकान मालिक मंदीप सिंह ने बताया कि उनका करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है। इसके बाद उन्होंने साथ लगते एसएस मेडिकल स्टोर को निशाना बनाया। लेकिन, सेंटर लॉक लगा होने की वजह से वह शटर नहीं खोल पाए। मालिक संजीव ने बताया कि सेंटर लॉक लगा होने से उनका नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन
CCTV में कैद चोरों का आतंक, एक रात में 7 जगह वारदात
5 of 7
इसके बाद चोर अमेजिंग कलेक्शन सेंटर के ताले तोड़कर दुकान में दाखिल हुए। उन्होंने दुकान के गल्ले में रखी करीब 3 हजार रुपये की नगदी, मोबाइल फोन और पेन ड्राइव ले गए। दुकान के मालिक कुलदीप सिंह ने बताया कि दुकान के अंदर लैपटॉप व अन्य सामान भी था। जिसे चोर छोड़ गए। फिर चोर कुभड़ा में बैंक ऑफ पटियाला के पास पहुंचे। यहां पर उन्होंने अरजेंट टेलर और पतजंलि योग के ताले तोड़े। अरजेंट टेलर के मालिक सुखविंदर ने बताया कि जब वह वारदात को अंजाम दे रहे थे। इस दौरान कोई आ गया होगा। ऐसे में उनकी दुकान को छोड़ गए।
विज्ञापन
CCTV में कैद चोरों का आतंक, एक रात में 7 जगह वारदात
6 of 7
इसके अलावा इसी लाइन में उन्होंने मेडिकल स्टोर के ताले तोड़े। लेकिन, दुकान का पूरा सामान एक दिन पहले ही दूसरी दुकान में शिफ्ट किया गया था। इसके चलते चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा। इसके बाद चोर महिंद्रा पिकअप से सीधे फेज-नौ स्थित पारस मेडिकल स्टोर पहुंचे। उनकी पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान के मालिक ललित ने बताया कि उन्हें तो चोरी की घटना का सुबह पता चला। चोर रात करीब 2.20 बजे एक महिंद्रा पिकअप से आए थे।
CCTV में कैद चोरों का आतंक, एक रात में 7 जगह वारदात
7 of 7
उन्होंने पहले मोड़ पर गाड़ी खड़ी की। इसके बाद दो युवक उतर कर दुकान की तरफ आए। उन्होंने चेहरे कवर किए हुए थे। इसके बाद ताले तोड़कर वह दुकान में दाखिल हुए। उन्होंने पहले दुकान से गल्ला निकाला। गल्ले में 22 हजार की नगदी और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। इसके अलावा कार की चाबियां थीं। इसके बाद वह परफ्यूम व अन्य सामान निकालकर ले गए। चोर 2.47 बजे तक दुकान में रहे। चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी थी। गाड़ी पर लिखा मोबाइल नंबर भी चंडीगढ़ का था। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।