चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में मसाज नाटक का मंचन किया गया, जिसमें नामी कलाकार राकेश बेदी ने 24 विभिन्न किरदार निभाए।
विज्ञापन
टैगोर थियेटर में 'मसाज', नामी कलाकार ने निभाए 24 विभिन्न किरदार
2 of 8
चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में राकेश बेदी नाटक का मंचन करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
मसाज कहानी है एक छोटे शहर के आम शख्स हैपी कुमार की जो महानगरी मुंबई में अपने सपनों की तलाश में आता है। हैपी की जेब खाली हैं, लेकिन आंखों में सपना हीरो बनने का है। नाटक हैपी के किस्मत और बॉलीवुड में कलाकार बनने आने वालों के स्ट्रगल पर आधारित था। नाटक में हास्य का पुट भी था तो एक आम आदमी की अपने सपनों को पूरा करने की जद्दोजहद भी दिखाई गई।
विज्ञापन
टैगोर थियेटर में 'मसाज', नामी कलाकार ने निभाए 24 विभिन्न किरदार
3 of 8
चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में राकेश बेदी नाटक का मंचन करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर और टैगोर थिएटर सोसाइटी की ओर से आयोजित चंडीगढ़ थिएटर फेस्टिवल के दूसरे दिन विजय तेंदुलकर लिखित और बॉलीवुड और थिएटर आर्टिस्ट राकेश बेदी अभिनीत ‘मसाज’ नाटक का मंचन हुआ। नाटक की खासियत इसमें राकेश बेदी द्वारा 24 अलग-अलग किरादार निभाना रहा।
टैगोर थियेटर में 'मसाज', नामी कलाकार ने निभाए 24 विभिन्न किरदार
4 of 8
चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में राकेश बेदी नाटक का मंचन करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
नाटक का मुख्य किरदार हैपी कुमार मुंबई हीरो बनने आता है। यहां उसकी मुलाकात सर्प कथाओं और सेक्स आधारित विषयों पर फिल्में बनाने वाले निर्देशक कोहली से होती है। वह उसे अपना फोर्थ असिस्टेंट डायरेक्टर बना लेता है। इसके बाद हैपी को दिए जाते हैं फिल्म निर्देशन के दौरान कोहली के निजी काम करने को। इसके लिए उसे पगार भी नहीं मिलती। इससे परेशान होकर वह निर्देशक के पास जाता है और उसकी फिल्म में रोल मांगता है।
विज्ञापन
टैगोर थियेटर में 'मसाज', नामी कलाकार ने निभाए 24 विभिन्न किरदार
5 of 8
चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में राकेश बेदी नाटक का मंचन करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि वह उसे अपनी अगली फिल्म में छोटा सा रोल देने की बात कहता है, लेकिन इससे पहले वह उससे अपने निजी काम करवाता रहता है। हैपी मुंबई में गुजर बसर के लिए साथ-साथ एक नौकरी करता है। वह एक जिम में बतौर ट्रेनर काम शुरू करता है। वहीं साथ ही कोहली के साथ उसके फोर्थ असिस्टेंट के काम भी करता रहता है। काफी स्ट्रगल के बावजूद उसे फिल्मों में तो काम नहीं मिलता, लेकिन जिम के बतौर ट्रेनर वह खूब नाम कमा लेता है।
विज्ञापन
टैगोर थियेटर में 'मसाज', नामी कलाकार ने निभाए 24 विभिन्न किरदार
6 of 8
चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में राकेश बेदी नाटक का मंचन करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
यहीं काम करते करते वह लोगों की मसाज करनी शुरू करता है। जिम में आने वालों को यह खूब पसंद आती है। इसके बाद हैपी मिज में ट्रेनर कम मसाज करने वाले के तौर पर ज्यादा चर्चित हो जाता है। यहीं से हैपी का सफर शुरू होता है एक मसाज करने वाले के तौर पर। मसाज करने वाले किरदार के तौर पर वह समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से रूबरू होता है। एक मसाज करने वाले के तौर पर हैपी खूब नाम और शोहरत कमाता है।
विज्ञापन
टैगोर थियेटर में 'मसाज', नामी कलाकार ने निभाए 24 विभिन्न किरदार
7 of 8
चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में राकेश बेदी नाटक का मंचन करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
लगभग दो घंटे का यह नाटक समाज के उन पक्षों को सामने लाता है, जिन पर यह सामाजिक तानाबाना खड़ा हुआ है और जिंदगी की व्यावहारिक सच्चाइयों को दर्शकों के सामने लाता है। चंडीगढ़ थिएटर फेस्टिवल के दूसरे दिन भी लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। शो के दौरान लगभग 90 फीसदी सीटें फुल रहीं।
टैगोर थियेटर में 'मसाज', नामी कलाकार ने निभाए 24 विभिन्न किरदार
8 of 8
चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में राकेश बेदी नाटक का मंचन करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि नाटक में एक छोटे शहर से अपने सपनों को पूरा करने बड़े शहर आए एक आम आदमी और उसके संघर्ष की कहानी थी, लेकिन राकेश बेदी ने अपने लाजवाब अभिनय से लोगों का खूब दिल लूटा। उन्होंने बीच-बीच में कॉमेडी से जहां लोगों को हंसाया तो वहीं अलग-अलग किरदारों की आवाज बदल बदलकर पेश किया। कहीं कहीं उन्होंने अपने फेस एक्सप्रेशंस से बिना कहें ही बहुत कुछ कह दिया। इस पर दर्शकों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट से उन्हें जवाब दिया।