नाभा जेल ब्रेक करके भागे आतंकियों और बदमाशों की तीसरी कार सोमवार को गांव फरल के गुरुद्वारे के पास कंबोज धर्मशाला में खड़ी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। बाद में पंजाब पुलिस की टीम भी पहुंच गई और कर कार को कब्जे में ले लिया। कार से फर्जी नंबर प्लेट, मिर्ची पाउडर सहित कुछ अन्य सामग्री मिली है। रविवार को गांव सोलू माजरा से मिली आतंकियों की दूसरी कार से यह गांव महज तीन किलोमीटर दूर स्थित है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
आतंकियों की तीसरी कार मिली
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार कार रविवार दोपहर से यहां खड़ी थी, लेकिन कार के संदिग्ध अवस्था में खड़े होने के जानकारी सोमवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के सरपंच को दी और सरपंच ने पुलिस को दी। ग्रामीणों ने कंबोज धर्मशाला में पंजाब नंबर की आई-20 गाड़ी लावारिस हालत में खड़ी है। सूचना मिलते ही एसपी सुमेर प्रताप सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। उनके सामने गाड़ी के शीशे तोड़े गए। गाड़ी से एक जिंदा कारतूस व दो-तीन खोल बरामद हुए।
विज्ञापन
3 of 7
आतंकियों की तीसरी कार मिली
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा नंबर प्लेट, एक पीला पटका व लाल मिर्च पाउडर भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी साझा करने से गुरेज कर रही है। गाड़ी की तलाशी लेने के बाद एसपी ने गुरुद्वारे के बाहर लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली है।
4 of 7
आतंकियों की तीसरी कार मिली
- फोटो : अमर उजाला
रविवार दोपहर आए थे आतंकी
ग्रामीणों ने बताया कि इस कार में चार युवक सवार थे और रविवार दोपहर गुरुद्वारे के पास आकर रुके थे। पहले इन्होंने गुरुद्वारे वालों से कहा था कि उनकी गाड़ी खराब हो गई है और वे इसे गुरुद्वारे में खड़ा करना चाहते है। लेकिन गुरुद्वारे वालों ने गेट नहीं खोला। इसके बाद युवकों ने गुरुद्वारे के नजदीक ही स्थित कंबोज धर्मशाला में गाड़ी खड़ी कर दी। बाद में चोरों युवक फरल से चंडीगढ़ के लिए टैक्सी करने गांव के टैक्सी स्टेंड पर भी गए लेकिन रेट ज्यादा कह कर वे बस में चढ़ कर वहां से चले गए।
विज्ञापन
5 of 7
आतंकियों की तीसरी कार मिली
- फोटो : अमर उजाला
गांव सोलू माजरा से मिली कार भी नाभा जेल ब्रेक से जुड़ी हुई है। पंजाब पुलिस को सौंप दी गई है। मामले की गहनता से जांच जारी है। अभी सूचनाओं का खुलासा नहीं किया जा सकता। -सुभाष यादव, आईजी, करनाल रेंज।
विज्ञापन
6 of 7
आतंकियों की तीसरी कार मिली
- फोटो : अमर उजाला
डीजीपी आज आएंगे कैथल
आतंकियों के फरार होने के मामले में डीजीपी केपी सिंह मंगलवार को कैथल का दौरा करेंगे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि डीजीपी दोपहर में कैथल पहुंचेंगे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लापरवाही मिलने पर कई आला पुलिस अधिकारियों पर गाज भी गिर सकती है।
पंजाब पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे मौके पर
मामले की गंभीरता को देखते हुए दोपहर करीब दो बजे पंजाब पुलिस के अधिकारी डीएसपी सुखविंद्र सिंह, एसएचओ सुखराज सिंह फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ के बाद गाड़ी की पूरी तरह तलाशी ली। पत्रकारों द्वारा इस मामले की जानकारी लेने पर उन्होंने केवल इतना कहा कि मामला संवेदनशील है, वे अभी जांच कर रहे है।