खली की शिष्या को एक सूट सलवार वाली ने रिंग में मात दे दी। खली ने इसका जवाब अपने ढंग से दिया। देखिए, सूट सलवार वाली की पूरी बैकग्राउंड।
विज्ञापन
2 of 9
पहलवान कविता के साथ द ग्रेट खली की स्टूडेंट बुलबुल की फाइट
- फोटो : अमर उजाला
सूट सलवार वाली कोई और नहीं, ब्लकि खुद हरियाणा की वेटलिफ्टर है, जो दिलीप सिंह उर्फ ग्रेट खली की एकेडमी में रेसलिंग सीख रही है। चार साल का उनका एक बेटा भी है। मूल रूप से हरियाणा के जींद की रहने वाली कविता देवी को खली ने अब हार्ड केडी नाम दिया है।
विज्ञापन
3 of 9
द ग्रेट खली की स्टूडेंट और पहलवान कविता की फाइट की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक द ग्रेट खली की एकेडमी में आए कवित को अभी सिर्फ तीन हफ्ते ही हुए हैं और उन्होंने इन तीन हफ्तों में कविता ने अपनी फाइट से खली को भी अपनी दीवाना बना लिया है, जबकि बुलबुल बीते एक साल से प्रैक्टिस कर रही हैं। कविता रिंग में इतनी फुर्तीली हैं कि एक शेरनी की तरह विपक्षी खिलाड़ी पर टूटती हैं। वह मिनटों में ही फाइट जीतकर बाहर आ जाती हैं।
4 of 9
द ग्रेट खली की स्टूडेंट और पहलवान कविता की फाइट की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
द गेट खली ने कहते हैं कि बुलबुल बीते एक साल से उनकी एकेडमी में उनसे ट्रेनिंग ले रही हैं और उनकी ट्रेनिंग काफी हार्ड है और वह डब्ल्यूडब्ल्यूई के काफी दाव पेच सीखकर माहिर हो गई हैं। वहीं कविता को आए तीन हफ्ते ही हुए हैं और उसने बुलबुल को पछाड़ दिया।
विज्ञापन
5 of 9
खली की शिष्याओं के बीच WWE फाइट
- फोटो : amar ujala
33 साल की कविता ने 20 साल की उम्र में भाई के कहने पर वेट लिफ्टिंग शुरू की थी। वह लगातार चार बार सीनियर नेशनल चैंपियन, नेशनल गेम्स में चैंपियन, साउथ एशियन गेम्स में चैंपियन के अलावा वुशु में भी नेशनल और गेम्स चैंपियन रह चुकी हैं।
विज्ञापन
6 of 9
खली की शिष्याओं के बीच WWE फाइट
- फोटो : amar ujala
कविता कहती हैं- वेट लिफ्टिंग करते-करते 2008 में मुझे सशस्त्र सीमा बल में स्पोर्ट्स कोटे के तहत कॉन्स्टेबल की नौकरी मिल गई थी। तब तो उन्होंने कहा था कि प्रमोशन देंगे लेकिन बाद में केंद्र सरकार ने इस ओर ध्यान न दिया। वहां गेम पर भी फोकस नहीं हो पा रहा था, इसलिए रिजाइन कर दिया।
विज्ञापन
7 of 9
द ग्रेट खली की स्टूडेंट को पीटने वाली महिला का असली सच
- फोटो : अमर उजाला
रिंग में पहलवानों का धुआं निकालने वाली कविता ने खिलाड़ी से ही लव मैरिज की है। उनके पति बास्केटबॉल के प्लेयर हैं। वो भी इन दिनों सशस्त्र सीमा बल में तैनात हैं। कविता उनसे एक स्पोर्ट्स कैंप के दौरान मिली थीं। मुलाकातें बढ़ीं तो प्यार हो गया। हमने नौकरी भी एकसाथ ही ज्वॉइन की थी।
8 of 9
द ग्रेट खली की स्टूडेंट को पीटने वाली महिला का असली सच
- फोटो : अमर उजाला
कविता जालंधर के नंगल शामा में अपने बेटे और ननद के साथ रहती हैं। कहती हैं- मेरे भाई बिजनेस करते हैं लेकिन उनका इंट्रेस्ट भी खेलों में है। वो मुझे स्पोर्ट्स में हिस्सा लेने को कहते थे। उनके कहने पर ही मैंने वेट लिफ्टिंग शुरू की थी।
खली की शिष्याओं के बीच WWE फाइट
- फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि द ग्रेट खली ने जालंधर में कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट (CWE) नाम से अपनी एकेडमी शुरू की है। यहां वे अपनी तरह ही डब्ल्यूडब्ल्यूई के लिए युवाओं के ट्रेंड कर रहे हैं। देश भर के कई रेसलर फ्री स्टील कुश्ती के दांव-पेच सीख रहे हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं।