पूर्व WWE चैंपियन द ग्रेट खली आज हिसार में हैं। राजनीति में आने के सवाल और बढ़ते नशे पर खली ने बेबाकी से उत्तर दिए। देखिए, पूरा इंटरव्यू।
विज्ञापन
2 of 5
एक कार्यक्रम के सिलसिले में हिसार पहुंचे द ग्रेट खली
- फोटो : फाइल फोटो
द ग्रेट खली आज हिसार में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बढ़ते नशे पर चिंता जताई और कहा कि नशे की लत को स्पोर्ट्स द्वारा दूर किया जा सकता है। अगर युवाओं का ध्यान खेलों की तरफ लगाया जाए, उनकी ट्रेनिंग होने दी जाए तो उन्हें नशे से दूर रखा जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
एक कार्यक्रम के सिलसिले में हिसार पहुंचे द ग्रेट खली
- फोटो : फाइल फोटो
पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में सक्रियता दिखाने के बारे में पूछे गए सवाल पर खली ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी राजनीतिक गतिविधि में हिस्सा नहीं बनेंगे और न ही चुनाव लड़ने के बारे में उन्होंने कभी सोचा है। उनका पूरा ध्यान अपनी अकादमी की ओर है और वह उसी में आगे काम करेंगे।
4 of 5
एक कार्यक्रम के सिलसिले में हिसार पहुंचे द ग्रेट खली
- फोटो : फाइल फोटो
एक पत्रकार ने सवाल पूछा कि अगर कोई राजनीतिक पार्टी उन्हें स्टार प्रचारक के तौर पर कैंपेनिंग के लिए ऑफर करती है तो क्या करेंगे, के सवाल पर खली बोले कि राजनीति उनकी समझ से परे हैं। वह जब इसके बारे में जानते नहीं तो आगे किसी को क्या बताएंगे?
एक कार्यक्रम के सिलसिले में हिसार पहुंचे द ग्रेट खली
- फोटो : फाइल फोटो
खली बोले कि वह सिर्फ खेलना जानते हैं और अपने एकेडमी के अंदर युवाओं को खेलों के लिए ट्रेन करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी जालंधर स्थित खेल अकेडमी में 200 से अधिक बच्चे ट्रेनिंग ले रहे हैं और जिसमें से अधिकतर हरियाणा के हैं।