शनिवार को खली की स्टूडेंट ने सलवार सूट वाली महिला से हार का बदला लिया, लेकिन इस फाइट का सच तो कुछ और ही निकला। जानकर आप चौंक जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
पहलवान कविता के साथ द ग्रेट खली की स्टूडेंट बुलबुल की फाइट
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, शनिवार को जालंधर स्थिति कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट में होने वाली फाइट टल चुकी थी, क्योंकि सलवार सूट वाली महिला कविता और उसके साथी साहिल समय पर नहीं पहुंच सके थे। इसलिए द ग्रेट खली ने यह फाइट अगले हफ्ते के लिए स्थगित कर दी थी और फाइट 25 जून को कराने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
3 of 6
पहलवान कविता के साथ द ग्रेट खली की स्टूडेंट बुलबुल की फाइट
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में बुलबुल को किसी और के साथ फाइट करनी थी, लेकिन जैसे ही वह रिंग में उतरी, दर्शकों में बैठी कविता पर उसकी नजर पड़ गई। उसे आव देखा न ताव और पहुंच गई दर्शकों के बीच। बुलबुल को इतना गुस्सा था कि वो रुक ही नहीं रहीं थी। बुलबुल ने जब कविता पर हमला किया, वो तालियां बजाने में मस्त थीं। उन्हें पता ही नहीं चला कब बुलबुल वहां आ गईं। फिर उसने कविता को बालों से पकड़ा और रिंग में ले आई।
4 of 6
पहलवान कविता के साथ द ग्रेट खली की स्टूडेंट बुलबुल की फाइट
- फोटो : अमर उजाला
रिंग में लाकर बुलबुल ने कविता को लात घूंसों से खूब धोया। बुलबुल ने कविता का सिर कई बार वहां पर लगी ग्रिल पर भी देकर मारा। इसके बाद बुलबुल ने कविता को रिंग में धकेलना चाहा, लेकिन बाउंसरों ने आकर दोनों के बीच बचाव करवाकर दोनों को एक दूसरे से अलग कर दिया। उसके बावजूद बुलबुल ने कविता को रिंग के अंदर धकेल दिया।
विज्ञापन
5 of 6
पहलवान कविता के साथ द ग्रेट खली की स्टूडेंट बुलबुल की फाइट
- फोटो : अमर उजाला
रिंग में पहले तो कविता पर बुलबुल पूरी तरह से हावी रहीं, फिर कविता को भी गुस्सा आ गया। फिर उन्होंने बुलबुल को बुरी तरह धोया। उसके बार कविता रुकने का नाम नहीं ले रहीं थी। कविता को एक मौके की तलाश थी, जो बुलबुल ने उन्हें दे दिया। बुलबुल की नजर हटी और कविता ने उन पर हमला कर दिया। तभी बुलबुल के टैग टीम पार्टनर द ग्रेट खालसा अपने साथियों के साथ पहुंच गए और दोनों को अलग कर दिया।
पहलवान कविता के साथ द ग्रेट खली की स्टूडेंट बुलबुल की फाइट
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि शनिवार को होने वाली इस फाइट को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। फाइट टल गई थी, उसके बावजूद लोगों को रोमांच देखने का मौका मिला। अब लोगों को आने वाले शनिवार यानी 25 जून का इंतजार है। अब देखना होगा कि आने वाले शनिवार को बुलबुल अपने गुस्से को जारी रखने में कामयाब होती हैं या फिर कविता अपने ऊपर हुए हमलों का बदला लेने में सफल होंगी।