फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, द ग्रेट खली के ऐसे पहलवान जो दांव पर लगाएंगे जान

Sat, 24 Oct 2015 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
मुंबई में होने जा रहे लाइव रेसलिंग शो के लिए आयोजित ट्रायल के दौरान द ग्रेट खली के सामने अकादमी के पहलवानों ने दांव पर लगा दी जान। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

देखिए, द ग्रेट खली के ऐसे पहलवान जो दांव पर लगाएंगे जान

2 of 8
मुंबई में होने जा रहे लाइव रेसलिंग शो के लिए आयोजित ट्रायल के दौरान द ग्रेट खली के सामने अकादमी के पहलवानों ने दांव पर लगा दी जान। दरअसल मुंबई में 4 दिसंबर को एक चैनल की ओर से लाइव रेसलिंग शो करवाया जा रहा है। इस संबंध में शुक्रवार को जालंधर में चल रही द ग्रेट खली दलीप सिंह राणा की एकेडमी में पहलवानों के ट्रायल लिए गए।

विज्ञापन

देखिए, द ग्रेट खली के ऐसे पहलवान जो दांव पर लगाएंगे जान

3 of 8
इसमें पहलवानों के चयन करने के लिए महाबली शेरा और टीएनए चैनल के कोआर्डिनेटर जॉन के अलावा खुद खली मौजूद रहे। शेरा ने कहा कि एकेडमी में 70 पहलवानों के ट्रायल लिए गए हैं। इनकी वीडियो रिकॉर्डिंग करवाई गई है। ट्रायल में 5-6 पहलवानों को चयन किया जाएगा, जो मुंबई में होने वाली लाइव रेसलिंग शो में भागेदारी करेंगे।

देखिए, द ग्रेट खली के ऐसे पहलवान जो दांव पर लगाएंगे जान

4 of 8
रेसलिंग के दौरान शानदार दांव पेंच लगाने वाले पहलवान को ही चुना जाएगा। इसके लिए चयनकर्ता कई बार वीडियो रिकॉर्डिंग को देखेंगे। बेहतरीन पहलवान को ही आगे जाने का मौका देंगे। शेरा ने कहा कि मुंबई में होने वाली लाइव रेसलिंग शो में खली की एकेडमी अलावा देश की अलग-अलग जगहों से पहलवान हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन

देखिए, द ग्रेट खली के ऐसे पहलवान जो दांव पर लगाएंगे जान

5 of 8
इस लाइव रेसलिंग शो में जीतने वाले पहलवान को विदेशों में ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि खली की एकेडमी के अलावा अमृतसर और अहमदाबाद में भी डब्ल्यूडब्ल्यूई में जाने की इच्छा रखने वाले पहलवानों के ट्रायल लिए जा चुके हैं। इसके बाद भी कई जगहों पर ट्रायल लिए जाएंगे।

विज्ञापन

देखिए, द ग्रेट खली के ऐसे पहलवान जो दांव पर लगाएंगे जान

6 of 8
इसके बाद चयनित होने वाले पहलवानों की घोषणा कर दी जाएगी। सभी ट्रायल की वीडियो रिकॉर्डिंग का जा रही है, ताकि बेहतरीन पहलवान का चयन हो सके। शेरा ने कहा अब पहलवानों को डब्ल्यूडब्ल्यूई में जाने के कई तरह के अवसर मिल रहे हैं।
विज्ञापन

देखिए, द ग्रेट खली के ऐसे पहलवान जो दांव पर लगाएंगे जान

7 of 8
खली ने कहा कि पहलवानों को मेहनत करते रहना चाहिए। उनका लक्ष्य है कि देश के पहलवान डब्ल्यूडब्ल्यूई में शामिल हो। इस वजह से उन्होंने जालंधर में एकेडमी की शुरुआत की है।

विज्ञापन

देखिए, द ग्रेट खली के ऐसे पहलवान जो दांव पर लगाएंगे जान

8 of 8
खली ने कहा कि उनका मकसद अब एकेडमी पहलवानों को ट्रेनिंग देना है। इसके लिए उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनको हॉलीवुड की फिल्म करने के लिए कई आफर आए। अभी उनका फिल्म करने का कोई मूड नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें