बच्चा मर चुका था, लेकिन उसके अपने ही बाप ने उसके साथ ऐसी हरकत कर डाली कि लोगों ने लात-घूसों से उसकी धुनाई कर दी। हालांकि मामला साफ हो गया था, लेकिन मरे हुए बच्चे के साथ ऐसी हरकत शर्मनाक है।
विज्ञापन
2 of 5
बच्चे की मौत
घटना हरियाणा के यमुनानगर की है। नंदा कॉलोनी में मृत नवजात को उल्टा लटका श्मशान घाट में दफनाने ले जा रहे नशे में धुत पिता की लोगों ने धुनाई कर दी। इसके बाद उसे फर्कपुर पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों ने समझा था कि व्यक्ति बच्चे को पटककर मार डालेगा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चा मरा हुआ पैदा होने की बात बताई। इसके बाद मामला शांत हुआ और अनिल को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
3 of 5
बच्चे की मौत
फर्कपुर थाना प्रभारी नरेंद्र राणा ने बताया कि उन्हें भी बच्चे को उल्टा लटकाकर मारने की सूचना मिली थी, लेकिन जांच में मामला कुछ ओर निकला। बच्चा मरा हुआ ही पैदा हुआ था। शराब पीकर उसका पिता उसे उल्टा लटकाकर ले जा रहा था, जिससे लोगों को गलतफहमी हुई। पुलिस ने बच्चे की रिपोर्ट लेकर थाने बुलाया। उन्होंने डॉक्टरों द्वारा बनाई गई बच्चे के मृत होने की रिपोर्ट पुलिस को दिखाई, तब जाकर मामला क्लीयर हुआ।
4 of 5
बच्चे की मौत
थाना प्रभारी ने बताया कि फर्कपुर की नंदा कॉलोनी निवासी अनिल की पत्नी दीपा ने मंगलवार शाम करीब छह बजे जगाधरी सिविल अस्पताल में मरा हुआ बच्चा पैदा किया था। डॉक्टरों ने बच्चे को उसके पिता अनिल को हैंडऑवर कर दिया और उसका अंतिम संस्कार करने की बात कहीं। पत्नी की हालत गंभीर होने पर उसे छुट्टी नहीं दी गई। अनिल मृत बच्चे को लेकर कॉलोनी पहुंच गया। इस दौरान रास्ते में उसने ड्रिंक कर ली।
अनिल ने इतनी पी ली थी कि उसे होश नहीं था। फिर वह शाम करीब सात बजे मृत बच्चे को उल्टा लटकाकर श्मशान घाट की तरफ जा रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने उसे बच्चे को उल्टा लटका कर ले जाते देखा तो पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। लोगों का कहना था कि वह बच्चे का पटकाकर मारने की तैयारी कर रहा था। लेकिन अनिल ने बच्चा पहले से मृत होने की बात कहकर उसे दफनाने की बात कही, लेकिन लोगों को उसकी बात पर विश्वास नहीं हुआ।