अब आम आदमी भी मात्र 13 रुपये में अपने घर आ रहे दूध की जांच कर सकेगा। पढ़िए कैसे...
विज्ञापन
2 of 7
synthetic milk, mewat
- फोटो : अमर उजाला
13 रुपये की किट एनडीआरआई ने लांच की है, जिससे दूध की गुणवत्ता का पता लगाया जा सकेगा। गुरुवार को मिल्क डे के अवसर पर राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के मिल्क पार्लर पर दूध में माल्टोडेक्सट्रिन की मिलावट की जांच की किट लांच की गई।
विज्ञापन
3 of 7
दूध
मिलावट खोरों से निपटने के लिए डैलमो रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी ने इस स्ट्रीप बेसड किट को मार्केट में उतार दिया है। कंपनी भविष्य में यूरिया, न्यूट्रलाइजर तथा सुक्रोज की टेक्नोलॉजी को एनडीआरआई से खरीद कर मार्केट में लाने की तैयारी कर रही है।
4 of 7
ndg
बता दें कि एनडीआरआई के डेरी रसायन विभाग के वैज्ञानिक डॉ. राजन शर्मा, डॉ. वाईएस राजपूत तथा डॉ. बिमलेश मान की टीम की ओर से विकसित की गई दूध में माल्टोडेक्सट्रिन (ये एक केमिकल है, जो सॉलिड नोट फेंट की मात्रा बढ़ाता है) की जांच करने की टेक्नोलॉजी को करीब चार महीने पहले ही गुड़गांव की डैलमो रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी को ट्रांसफर की थी, जोकि अब इस किट को मार्केट में ले आई है।
विज्ञापन
5 of 7
milk product
संस्थान के निदेशक डॉ. आरआरबी सिंह ने कहा कि इस किट के मार्केट में आ जाने से कुछ हद तक मिलावट पर अंकुश लगेगा। उन्होंने वर्ल्ड मिल्क डे की बधाई दी और क्वालिटी मिल्क फार हेल्दी लाइफ का स्लोगन दिया। डॉ. आरआरबी सिंह ने कहा कि किसानों की मेहनत और वैज्ञानिकों की सूझबूझ की बदौलत आज हिंदुस्तान 160 मिलियन टन दूध उत्पादन करके विश्व में प्रथम स्थान पर है।
विज्ञापन
6 of 7
दूध
- फोटो : getty images
उन्होंने कहा कि वर्तमान में 7 से 8 प्रतिशत दूध ही सहकारिता क्षेत्र में प्रसंस्कृत किया जाता है। दुनिया के कुल दूध उत्पादन में 18 प्रतिशत योगदान हिंदुस्तान का है। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक अनुसंधान डॉ. बिमलेश मान, संयुक्त निदेशक प्रशासनिक सुशांत शाह, नियंत्रक डीडी वर्मा, प्रयोगात्मक डेरी के इंचार्ज डॉ. एचआर गुप्ता, विभिन्न विभागाध्यक्ष, वैज्ञानिक, प्रशासनिक अधिकारीगण एवं छात्र भी इस समारोह में उपस्थित रहे।
13 रुपये रखी गई है एक स्ट्रीप की कीमत
कंपनी के संयोजक मनोज कुमार मौर्य तथा बब्बर सिंह ने बताया कि इस समय एक स्ट्रीप की कीमत 13 रुपये रखी गई है। लोगों के रुझान को देखते हुए इसके दाम कम किए जा सकते हैं। स्ट्रीप को खरीदने के लिए अभी इंडस्ट्रीज का इस ओर काफी रुझान देखा जा रहा है। ये स्ट्रीप एक प्लास्टिक की बोतल में रखी गई, एक बोतल में 100 स्ट्रीप हैं। एक स्ट्रीप की कीमत 13 रुपये है। इस स्ट्रीप की मैन्यूफैक्चरिंग डॉ. एके सिंह की देखरेख में टीबीआई-एनडीआरआई में ही की जा रही है।