फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

देखिए, पठानकोट आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के बारे में

Sun, 03 Jan 2016 05:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
1 of 6
पठानकोट में एयरबेस पर हुए आतंकी हमले में 6 जवान देश पर कुर्बान हुए। इनमें से गुरदासपुर के दो जवानों ने अपनी शहादत दी। देखिए तस्वीरों में पूरी खबर। रिपोर्ट: हितेंद्र शर्मा, गुरदासपुर।

देखिए, पठानकोट आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के बारे में

2 of 6
पठानकोट में एयरबेस पर हुए आतंकी हमले में देश के 6 जवान शहीद हुए। इनमें से गुरदासपुर के दो जवानों ने अपनी शहादत दी। शहीद हुए कुलवंत सिंह गुरदासपुर के ब्लॉक काहनूवान के गांव चक्क शरीफ और शहीद कैप्टन फतेह सिंह ठाकुर झंडा गुज्जरां के रहने वाले थे। दोनों की शहादत का समाचार मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया।

देखिए, पठानकोट आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के बारे में

3 of 6
शहीद कुलवंत सिंह के चचेरे भाई ने बताया कि कुलवंत सिंह 1985 में आर्टिलरी सेना के केंद्र हैदराबाद में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। 2004 में रिटायरमेंट के बाद घर आ गए। 2006 में वह फिर सेना की डीसेंस सिक्योरिटी कोप (डीएससी) सेवा में भर्ती हो गए। दो माह पहले ही वह ओडिशा से तबदील होकर पठानकोट एयरबेस में ड्यूटी पर आए थे। मंगलवार को ही वह परिजनों से मिलकर पठानकोट लौटे थे।

देखिए, पठानकोट आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के बारे में

4 of 6
गांव झंडा गुज्जरा के शहीद कैप्टन फतेह सिंह ठाकुर सेना की 16 डोगरा रेजीमेंट से बतौर कैप्टन रिटायर होकर अपने परिवार के पास मध्य प्रदेश में रह रहे थे। कुछ वर्ष पहले वह फिर सेना में बतौर अफसर डीएससी कोर में शामिल हो गए। उनके भाई तरसेम सिंह ने बताया कि फतेह सिंह बचपन से ही होनहार थे। उनके चचेरे भाई खजूर सिंह ने बताया कि फतेह सिंह सेना में अंतरराष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज थे।

देखिए, पठानकोट आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के बारे में

5 of 6
वह एशिया और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों में निशानेबाजी में पदक जीत चुके थे। शुक्रवार रात वह अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहीद हो गए। उनका बेटा गुरदीप सिंह दीपू भी सेना में तैनात है। छोटा बेटा नितिन ठाकुर अपनी मां मधु बाला और पारिवारिक सदस्यों के साथ पार्थिव शरीर लेने गुरदासपुर पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रधान प्रताप सिंह बाजवा, आप नेता सुच्चा सिंह छोटेपुर और जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, पठानकोट आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के बारे में

6 of 6
उल्लेखनीय है कि पठानकोट में शनिवार सुबह करीब तीन बजे पाक परस्त आतंकियों ने पठानकोट के एयरफोर्स बेस कैंप पर आत्मघाती हमले में आर्मी और एनएसजी की टीम ने संयुक्त आपरेशन चलाकर करीब छह बजे पांचों आतंकवादियों को मार गिराया। हमले में छह जवान भी शहीद हो गए। शहीदों में आनरेरी कैप्टन फतेह सिंह, सिपाही कुलवंत सिंह, सिपाही जगदीश सिंह, सिपाही संजीव कुमार, सिपाही गुरतेवर कर्पूर और ब्लैक कैट कमांडो की गरुड़ कंपनी के एक कमांडो शामिल हैं।

Next
AU ऐप में पढ़ें