पंजाब के गुरदासपुर में आतंकी हमला हुआ है। पुलिस और आतंकियों के बीच फायरिंग चल रही है। देखिए इस आतंकी हमले की ताजा तस्वीरें।
आतंकी की तस्वीर, पीठ पर था 'मौत' का सामान
2 of 21
पंजाब के गुरदासपुर में आज सुबह साढ़े 5 बजे आतंकी हमला हुआ है। पाकिस्तान बॉर्डर से महज 15 किमी दूर हुए हमले में पुलिस और आतंकियों के बीच अभी भी फायरिंग चल रही है। हमले में 2 पुलिसवालों सहित 6 लोगों की मौत हो चुकी है। एक आतंकी भी ढेर हो चुका है।
आतंकी की तस्वीर, पीठ पर था 'मौत' का सामान
3 of 21
आर्मी यूनिफॉर्म में आए 4 आतंकियों ने पहले जम्मू के कटरा जा रही बस पर फायरिंग की। उसके बाद दीनानगर पुलिस स्टेशन पर फायरिंग की। वारदात आज सवेरे साढ़े 5 बजे की है। इस समय सेना और एनएसजी कमांडो मौके पर मौजूद हैं। पंजाब पुलिस बल मौके पर मौजूद है। बीएसएफ भी पहुंच चुकी है।
आतंकी की तस्वीर, पीठ पर था 'मौत' का सामान
4 of 21
पूरे पंजाब में और जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। हरियाणा पुलिस ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। अंबाला और कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर पुलिस बल तैनात हो चुका है। चेकिंग जारी है। पंजाब में रेल यातायात रोक दिया गया है। स्कूल, कॉलेज बंद करा दिए गए हैं।
आतंकी की तस्वीर, पीठ पर था 'मौत' का सामान
5 of 21
आतंकियों ने सबसे पहले पंजाब से जम्मू जा रही बस पर हमला किया। उसके बाद आतंकी फायरिंग करते हुए दीनानगर पुलिस स्टेशन में घुस गए। थाने के बाहर भारी फायरिंग चल रही है। टेररिस्ट थाने के अंदर मौजूद हैं और ग्रेनेड फेंक रहे हैं।
विज्ञापन
आतंकी की तस्वीर, पीठ पर था 'मौत' का सामान
6 of 21
बताया जा रहा है कि संदिग्ध आतंकी आर्मी की वर्दी में हैं और ऑल्टो में सवार होकर आए थे। आतंकियों की संख्या दो से तीन बताई जा रही है। पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि उन्होंने कुछ पुलिसवालों को वहां बंधक भी बना रखा है। कई हमले से निपट चुकी एनएसजी को भी अलर्ट पर रखा गया है।
आतंकी की तस्वीर, पीठ पर था 'मौत' का सामान
7 of 21
ताजा जानकरी के मुताबिक, प्रदेश भर में पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान पुलिस ने दीनानगर रेलवे स्टेशन पर 5 बम बरामद किए हैं। ये बम परमांनद रेलवे स्टेशन पर पुलिया के ऊपर मिले। इसके चलते रेलवे ट्रैक को बंद कर दिया गया है। ट्रेन रोक दी गई है। बम निरोधक स्कवायड मौके पर पहुंच चुका है।
आतंकी की तस्वीर, पीठ पर था 'मौत' का सामान
8 of 21
आतंकी हमले के चलते गुरदासपुर के सभी स्कूल कॉलेज बंद करवा दिए गए है। गुरदासपुर में सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। पठानकोट आर्मी कैंट और जम्मू से आर्मी कमांडोज़ बुलाए गए हैं। अमृतसर और दिल्ली स्थित एनएसजी के बेस पर कमांडो स्टैंडबाई पर रखा गया है।
आतंकी की तस्वीर, पीठ पर था 'मौत' का सामान
9 of 21
बताया जा रहा है कि इन्हीं आतंकियों ने बड़ा हमला करने के लिए ये बम प्लांट किए थे। इस समय मौके पर पंजाब पुलिस बल मौजूद है। थाने के बाहर पुलिस ने आतंकियों को घेरा हुआ है। दोनों तरफ से फायरिंग जारी है।
आतंकी की तस्वीर, पीठ पर था 'मौत' का सामान
10 of 21
बताया जा रहा है कि आतंकियों के निशाने पर शायद अमरनाथ यात्री हों। हमले का पैटर्न फिदायीन हमले जैसा है। दूसरी ओर सेना का कहना है कि हमने पंजाब पुलिस को पहले ही सूचना दे दी थी कि पाकिस्तान की तरफ से करीब 200 आतंकी घुसने की फिराक में हैं।
आतंकी की तस्वीर, पीठ पर था 'मौत' का सामान
11 of 21
गृह मंत्रालय ने इसे आतंकी हमला माना है। इस बीच एनएसए अजीत डोभाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है। उधर, गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बीएसएफ के डीजी डीके पाठक को फोन कर भारत-पाक बॉर्डर पर चौकसी बढ़ाने को कहा है।
आतंकी की तस्वीर, पीठ पर था 'मौत' का सामान
12 of 21
आतंकी हमले को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया है कि वे पंजाब के मुख्यमंत्री से पंजाब के पल-पल के हाल की जानकारी ले रहे हैं। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू का कहना है कि लगता है कोई बंधक नहीं है, उन्होंने दिल्ली में पत्रकारों से कहा, 'पंजाब डीजीपी ने बताया है कि बंधक नहीं है लेकिन ये हमला गंभीर है'
आतंकी की तस्वीर, पीठ पर था 'मौत' का सामान
13 of 21
घटनास्थल पर पूरे दस्ते के साथ पहुंचा पंजाब पुलिस बल।
आतंकी की तस्वीर, पीठ पर था 'मौत' का सामान
14 of 21
आतंकी हमले में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाते हुए पुलिसकर्मी।
आतंकी की तस्वीर, पीठ पर था 'मौत' का सामान
15 of 21
घटनास्थल पर मौजूद पंजाब पुलिस कर्मी।
आतंकी की तस्वीर, पीठ पर था 'मौत' का सामान
16 of 21
आतंकी हमले में घायल व्यक्ति अस्पताल में उपचाराधीन।
आतंकी की तस्वीर, पीठ पर था 'मौत' का सामान
17 of 21
आतंकी हमले में घायल पुलिसकर्मी दर्द से कराहता हुआ।
आतंकी की तस्वीर, पीठ पर था 'मौत' का सामान
18 of 21
पंजाब के गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले में मृत व्यक्ति।
आतंकी की तस्वीर, पीठ पर था 'मौत' का सामान
19 of 21
आतंकी हमले में मृत व्यक्ति और रेलवे ट्रैक पर प्लांट मिले बम।
आतंकी की तस्वीर, पीठ पर था 'मौत' का सामान
20 of 21
पंजाब के गुरदासपुर में आतंकी हमले में ढेर हुआ एक आतंकी।