फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में सो रहे परिवार पर चढ़ा दी गाड़ी, 3 की मौत

Sun, 07 Feb 2016 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
1 of 6
पंजाब के फरीदकोट में सो रहे परिवार को गाड़ी ने कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 गंभीर घायल हुए। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

फरीदकोट में सो रहे परिवार पर चढ़ा दी गाड़ी, 3 की मौत

2 of 6
हादसा कोटकपूरा शहर में उस समय हुई, जब टाटा 207 गाड़ी सब्जी मंडी जा रही थी। अचानक संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क किनारे बनी झोपड़ी में जा घुसी। देखते ही देखते चीख पुकार मच गई। हादसे में मां, बेटी और नाती की मौत हो गई।
विज्ञापन

फरीदकोट में सो रहे परिवार पर चढ़ा दी गाड़ी, 3 की मौत

3 of 6
हादसे में परिवार के ही चार अन्य सदस्य गंभीर घायल हो गए, जिन्हें आसपास के लोगों ने बचाव अभियान चलाते हुए तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हादसे में गाड़ी का ड्राइवर फिरोजपुर निवासी हरजीत सिंह भी घायल हो गया, जिसे भी अस्पताल पहुंचाया गया।

फरीदकोट में सो रहे परिवार पर चढ़ा दी गाड़ी, 3 की मौत

4 of 6
मरने वालों में परिवार के मुखिया राईबा (50) पत्नी ईनरदेव, उसकी विवाहित बेटी वरूणा (27)पत्नी डबलु और नाती बबली पुत्री डबलु शामिल हैं। वहीं, घायलों में लक्ष्मी(10), बजरंगी(5) राधा(15) व राखी(5) शामिल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

फरीदकोट में सो रहे परिवार पर चढ़ा दी गाड़ी, 3 की मौत

5 of 6
हादसा का शिकार हुए परिवार मजदूरी करता है और मूल रूप से बिहार के गांव शिवनंदनपुर (जिला भागलपुर)का रहने वाला है। घटना की जानकारी मिलने पर थाना सिटी पुलिस ने गाड़ी के चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदकोट में सो रहे परिवार पर चढ़ा दी गाड़ी, 3 की मौत

6 of 6
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से गाड़ी बिजली का खंभा तोड़ती हुई झोपड़ी में जा घुसी और परिवार को कुचल दिया। हादसे के बाद पुलिस को बुलाया गया तो ही एंबुलेंस की व्यवस्‍था हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें