नगर निगम ने अवैध निर्माण करार देते हुए मंदिर को तोड़ दिया। इससे हिन्दू भड़क गए। फिर क्या हुआ, जानिए तस्वीरों में।
विज्ञापन
PICS: अवैध निर्माण कहते हुए गिरा दिया मंदिर, हिन्दू भड़के
2 of 6
भड़के हिन्दू नगर निगम के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। उन्होंने शहर भर को जाम कर दिया। दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही। हिन्दुओं का आरोप है न्यू प्रेम नगर में निगम ने एक मंदिर को अवैध बताकर तोड़ दिया।
विज्ञापन
PICS: अवैध निर्माण कहते हुए गिरा दिया मंदिर, हिन्दू भड़के
3 of 6
मोर्चा के सदस्यों के हाथ में झंडे और बैनर थे। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और उसम भरी गर्मी में लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। एडीसीपी के कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद जाम खोला गया।
PICS: अवैध निर्माण कहते हुए गिरा दिया मंदिर, हिन्दू भड़के
4 of 6
हिंदू संगठनों ने प्रशासन को चेतावनी दी थी कि अगर मंदिर गिराने के आरोपी निगम अधिकारियों पर मामले दर्ज न किए गए तो हिंदू संगठन विरोध जताएंगे। बुधवार को संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर लोग 12 बजे से ही महंत नारायण दास पुरी, पंडित अजय वशिष्ठ, भगत जीत लाल और महंत सुरेश के नेतृत्व में जगरांव पुल पर इकट्ठा होना शुरू हो गए।
विज्ञापन
PICS: अवैध निर्माण कहते हुए गिरा दिया मंदिर, हिन्दू भड़के
5 of 6
इसके बाद जगरांव पुल पर ट्रैफिक जाम कर दिया गया। इस मौके पर संयुक्त मोर्चा के संयोजक राजीव टंडन ने कहा कि अकाली सरकार हिंदू समाज को जानबूझ कर निशाना बना रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने निगम अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया और उसी जगह मंदिर का निर्माण नहीं किया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
PICS: अवैध निर्माण कहते हुए गिरा दिया मंदिर, हिन्दू भड़के
6 of 6
सूचना पाकर एडीसीपी जोगिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि इस मामले में एक कमेटी का गठन किया जाएगा। मामले की पूरी जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद हिंदू संगठनों ने जाम खोला। इस अवसर पर शिवसेना पंजाब के जिला प्रभारी राकेश कपूर व अश्वनी चोपड़ा, राकेश अरोड़ा, नीतीश नारंग, बजरंग दल से आशीष बोनी, चेतन मल्होत्रा, भाजपा नेता रविंदर अरोड़ा, सुनील मेहरा, गुरदेव देबी और अमित गोसाई मौजूद रहे।