फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बहादुर की बर्खास्तगी के बाद BSF पर भड़की पत्नी शर्मिला, देखिए क्या कुछ कहा?

Thu, 20 Apr 2017 09:35 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 12
तेज बहादुर
तेज बहादुर की बर्खास्तगी के बाद उनकी पत्नी ने BSF पर अपना गुस्सा उतारा है, शर्मिला ने वीडियो जारी कर देखिए क्या कुछ कहा?
 
विज्ञापन

2 of 12
Tej Bahadur Wife
फेसबुक पर वीडियो जारी कर रोटी की जंग छे़ड़ने वाले बीएसएफ जवान तेज बहादुर को बर्खास्त कर दिया गया है। इस पर तेज बहादुर की पत्नी शर्मिला ने अपना गुस्सा सोशल मीडिया के जरिए बयां किया है।
विज्ञापन

3 of 12
तेज बहादुर
शर्मिला ने वीडियो में कहा है कि, 'मेरे पति को डिसमिस कर दिया गया है। उन्होंने जवानों के हित में ये कदम उठाया था और देश को अपना खाना दिखाया था। अब कोई भी मां अपने बच्चे को भेजेगी क्या? 

4 of 12
तेज बहादुर
'ऐसा उन्होंने कौन सा गुनाह किया था जो उनकी 20 साल की सर्विस हो गई थी और उन्हें डिसमिस कर दिया। सरकार को चाहिए था कि उन्हें बाइज्जत घर भेजते।'
विज्ञापन

5 of 12
तेज बहादुर
शर्मिला ने वीडियो में कहा है कि, 'सरकार ने ये बहुत गलत किया। अब कोई भी मां, कोई भी पत्नी अपने बच्चों को फौज में भेजने से डरेगी।'
विज्ञापन

6 of 12
बीएसएफ जवान तेजबहादुर यादव
बता दें कि इस साल 9 जनवरी को बीएसएफ के एक जवान तेजबहादुर यादव ने वीडियो जारी करके सीमा पर जवानों की दयनीय स्थिति के बारे में देश का ध्यान खींचा था।
 
विज्ञापन

7 of 12
तेज बहादुर
इसमें तेजबहादुर यादव ने बीएसएफ के जवानों को खराब खाना परोसे जाने की शिकायत की थी. इस वीडियो के बाद अर्ध सैनिक बल के कई जवानों ने वीडियो जारी कर अफसरों द्वारा किए जाने वाले भेदभाव का मुद्दा उठाया था।

8 of 12
Tej Bahadur Yadav
जांच में क्या आया सामने?
बताया जाता है कि बीएसएफ ने माना कि तेज बहादुर ने झूठी शिकायत करके सेना की छवि खराब करने की कोशिश की। कोर्ट ऑफ इंक्वॉयरी में यह बात सामने आई कि जिन भी जवानों से पूछताछ की गई, उनमें से किसी ने भी खराब खाना परोसे जाने की शिकायत नहीं की।

9 of 12
Tej Bahadur Yadav
कोर्ट ऑफ इंक्वॉयरी ने पाया कि शिकायत के लिए इंटरनल मैकेनिज्म होने के बावजूद तेज बहादुर ने पब्लिक प्लेटफॉर्म पर जाकर बीएसएफ की छवि को खराब किया है।

10 of 12
Tej Bahadur Yadav
तेज बहादुर को भुगतना पड़ा खामियाजा
तेजबहादुर की पत्नी शर्मिला तेज बहादुर के मुताबिक जवान तेज बहादुर का कोर्ट मार्शल कर दिया गया है और उन्हें फौज से बर्खास्त कर दिया गया है।
 

11 of 12
Tej Bahadur Yadav
खराब खाने का वीडियो जारी कर की थी शिकायत
बता दें कि तेज बहादुर ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए सीमा पर जवानों की दयनीय स्थिति के बारे में देश का ध्यान खींचा था। इस वीडियो में तेजबहादुर यादव ने बीएसएफ के जवानों को खराब खाना परोसे जाने की शिकायत की थी।
विज्ञापन

12 of 12
Tej Bahadur Yadav
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था। बाद में तेज बहादुर ने एक अन्य विडियो पोस्ट करके उत्पीड़न किए जाने का आरोप भी लगाया था। बीएसएफ ने उसके सभी आरोपों को गलत पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें