फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता का सपना पूरा करने को अखाड़े में उतरी, देश को बनाया एशिया चैंपियन

Sun, 23 Jul 2017 09:33 AM IST
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
Wrestlng
एक बेटी ने अपनी लगन और मेहनत से कुश्ती में देश के लिए मेडल जीतने की पिता की ख्वाहिश को पूरा कर दिया है। पिता नेशनल स्तर तक खेले, लेकिन देश के लिए नहीं खेल पाए। अपने सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने इकलौते बेटे को अखाड़े में उतारा, मगर वह खरा नहीं उतरा।
विज्ञापन

2 of 5
सोनीपत के मदीना गांव की टीना ने थाईलैंड में चली चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
इसके बाद बेटी ने खुद पिता के सपने को पूरा करने के लिए अखाड़े में कदम रखा और पिता के सपनों को उनकी झोली में डाल दिया। इस बेटी ने देश को मेडल ही नहीं दिलाया, बल्कि पिता से आगे बढ़कर एशिया चैंपियन भी बनाया है। यह बेटी है सोनीपत जिले के मदीना गांव की टीना। टीना ने थाईलैंड में चल रही एशियन सब जूनियर रेसलिंग चैंपियनशिप में 65 किलो में शुक्रवार को देश के लिए गोल्ड मेडल जीता है। चार साल में नौ बार नेशनल स्तर पर टीना स्वर्ण पदक जीत चुकी है। टीना रोहतक के सर छोटूराम स्टेडियम में कोच मनदीप की देखरेख में प्रैक्टिस करती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सोनीपत के मदीना गांव की टीना ने थाईलैंड में चली चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
सोनीपत के मदीना गांव के रहने वाले सत्यवान ने अखाड़े में उतरकर कुश्ती के दांवपेंच सीखे और नेशनल स्तर पर दो बार स्वर्ण पदक जीते, लेकिन देश के लिए नहीं खेल सके। सत्यवान ने अपना अधूरा सपना पूरा करने के लिए इकलौते बेटे को अखाड़े में उतारा, लेकिन वह कुश्ती नहीं खेलना चाहता था। चार साल पहले उनकी छोटी बेटी टीना ने पिता का सपना पूरा करने के लिए कदम आगे बढ़ाया। टीना ने खुद कुश्ती खेलने की बात कही तो सत्यवान ने यह सोचते हुए उसे अखाड़े में भेजना शुरू किया कि बेटियां बेटों से कम नहीं होतीं।

4 of 5
सोनीपत के मदीना गांव की टीना ने थाईलैंड में चली चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
सत्यवान का सपना उस समय पूरा होता दिखाई देने लगा, जब टीना ने नेशनल स्तर पर स्वर्ण पदक जीता। टीना ने शुक्रवार को थाईलैंड में स्वर्ण पदक जीता तो सत्यवान की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। टीना ही एकमात्र ऐसी महिला पहलवान है, जिसने इस चैंपियनशिप में देश को स्वर्ण पदक दिलाया है। थाईलैंड में चल रही एशियन सब जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में शुक्रवार को देश के लिए पांच महिला पहलवानों ने पदक जीते। टीम के साथ गए हरियाणा के कोच नरेंद्र कुमार ने बताया कि एक स्वर्ण और चार कांस्य पदक देश की झोली में आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनीपत के मदीना गांव की टीना ने थाईलैंड में चली चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
 इनमें सोनीपत के मदीना गांव की टीना ने 65 किलो में स्वर्ण पदक, सोनीपत के मदीना की ही सोनम ने 56 किलो में कांस्य पदक, रोहतक के चुलियाना की अंजू ने 49 किलो में कांस्य पदक, करनाल के बरौता की संजू देवी ने 43 किलो में कांस्य पदक, भिवानी के आदमपुर डाढ़ी की नेहा ने 38 किलो में कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें