एक निजी स्कूल के शिक्षक की ओर से दो छात्रों को पीटने का मामला सामने आया है। पिटाई भी ऐसी जिसने सभी को हिलाकर रख दिया है। तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 8
Rewari School
मामला हरियाणा के रेवाड़ी का है, जहां के एक निजी स्कूल के शिक्षक की ओर से दो छात्रों को पीटने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शहर के एक निजी स्कूल रेवाड़ी के 13 विद्यार्थी एक से तीन अक्तूबर तक सीबीएसई की ओर से मुरथल के सोफिया कॉन्वेंट स्कूल में हुई खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने गए थे। इसी बीच कुछ छात्रों में आपस में मारपीट हो गई।
विज्ञापन
3 of 8
Rewari School
बताया जाता है कि घटना के बाद दोनों छात्र शिक्षक अजीत सिंह के पास शिकायत लेकर पहुंचे। यहां बच्चों एवं शिक्षक में भी कहासुनी हुई। इसके बाद शिक्षक ने एक छात्र को जूते से एवं दूसरे को थप्पड़ों से पीटा। टीम चार अक्टूबर को रेवाड़ी में लौट आई। 10 अक्तूबर को स्कूल प्रबंधन को घटना की जानकारी दी गई।
4 of 8
Rewari School
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस विडियो में आप देख सकते हैं कि दो छात्र शिक्षक के पास बैठे हैं। शिक्षक उनसे कुछ कहता है और फिर अपना जूता निकालकर एक छात्र को पीटना शुरु कर देता है।
विज्ञापन
5 of 8
Rewari School
शिक्षक छात्र के मुंह पर जूता मारता है। इसके बाद वह खड़े होकर दूसरे छात्र को थप्पड़ मारता हुआ इस विडियो में दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
6 of 8
Rewari School
खबरों के मुताबिक छात्र जब घर पहुंचे तो उन्होंने आपबीती अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद दोनों छात्रों के परिजन गुस्से में स्कूल पहुंचे। स्कूल प्रशासन ने परिजनों से बातचीत कर मामले को तुरंत रफा-दफा कर दिया।
विज्ञापन
7 of 8
Rewari School
बताया जाता है कि बच्चों के अभिभावकों ने भी किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। साथ में लिखित में समझौता पत्र भी दिया। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षक को निलंबित कर दिया।
मुरथल में यह घटना हुई थी। 10 अक्तूबर को यह घटना हमारे संज्ञान में आई। इसके बाद संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया है। साथ में डीईओ और बाल संरक्षण आयोग को भी सूचित कर दिया है। ऐसी किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ईश धींगड़ा, प्रिंसिपल, निजी स्कूल