सड़क किनारे रिफाइंड से भरा एक टैंकर पलट गया, बस फिर क्या था सारा रिफाइंड सड़क पर और लोग मौके का फायदा उठाकर बाल्टियां भर-भरकर घर ले गए। देखिए
विज्ञापन
2 of 5
Gurdaspur News
मामला पंजाब के गुरदासपुर का है, जहां स्थानीय तिब्बड़ी बाईपास के पास रिफाइंड तेल से भरा एक टैंकर पलट गया। वहीं टैंकर के पलटने के बाद उसमें से निकले रिफाइंड तेल की जानकारी मिलते ही मजदूर तेल को बाल्टियों में भरकर अपने घर ले गए।
विज्ञापन
3 of 5
Gurdaspur News
टैंकर चालक सुरिंदर पुत्र राम अनुज निवासी यूपी ने बताया कि वह राजस्थान से जम्मू रिफाइंड तेल का टैंकर लेकर जा रहा था। जैसे ही वह तिब्बड़ी बाईपास के पास टैंकर को मोड़ने लगा तो अचानक टैंकर का टायर सड़क से नीचे उतर गया और टैंकर पलट गया।
4 of 5
Gurdaspur News
इससे वह और उसके साथी बसंत यादव पुत्र राघू और सुशील पुत्र शिव नारायण घायल हो गए। उसने बताया कि टैंकर में 25 टन रिफाइंड तेल से भरा हुआ था।