मुश्किलें झेलीं अपशब्द सुने, पर हिम्मत नहीं छोड़ी। पिता के सपने को इस तरह से जिया कि स्टार क्रिकेटर बन गई, देखिए इस बहादुर बेटी का जज्बा गजब का है।
विज्ञापन
2 of 9
हरमनप्रीत कौर
- फोटो : pti
बात कर रहे हैं, 28 साल की इंडियन क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर की, जिन्होंने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में कंगारुओं के छक्के छुड़ा दिए। हरमनप्रीत कौर ने 12 चौके और दो छक्के की मदद से 90 गेंदों में शतक लगाया। यह हरमन का तीसरा एक दिवसीय शतक है। वे इंडियन वुमन क्रिकेट टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं। अपने अनोखे बैटिंग स्टाइल के लिए पहचानी जाती हैं। हरमनप्रीत वीरेंद्र सहवाग को ही अपना आदर्श मानती हैं।
विज्ञापन
3 of 9
हरमनप्रीत कौर
- फोटो : pti
8 मार्च 1989 को जन्मी हरमनप्रीत पंजाब में लुधियाना के मोगा के छोटे से गांव दुनेके की रहने वाली हैं। उनकी इस कामयाबी से उनके क्लर्क पिता हरमंदर सिंह बेहद खुश हैं और कुछ बातें साझा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि परेशानियों ने क्रिकेट के प्रति उसके जुनून को कम नहीं होने दिया। कभी इतने पैसे नहीं थे कि पांच साल की बेटी के लिए नया बैट खरीदें। वे भारी-भरकम बैट को काट-छांट कर छोटा करते थे।
4 of 9
इंडियन क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर
हरमंदर बताते हैं कि मैं क्लर्क की प्राइवेट नौकरी करता था, लेकिन अपने और बेटी के सपने को जीवित रखना चाहता था। परेशानियां बहुत थीं, लेकिन बेटी को तो बस खेलना था। वह रुकी नहीं थमी नहीं, क्योंकि उसका जुनून ही ऐसा था। तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हरमनप्रीत की कहानी देश की दूसरे खिलाड़ियों से काफी अलग है। न तो उसके पास खेलने का माहौल था और न ही साथी।
विज्ञापन
5 of 9
इंडियन क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर
हरमंदर बताते हैं कि हरमन को साथ खेलने के लिए लड़कियां नहीं मिलती थीं तो लड़कों के साथ ही प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया। अब वो लड़कों के साथ गली में क्रिकेट खेलती थी, लेकिन उस माहौल में अपशब्द कहना आम बात थी। लड़के खेलते-खेलते कई तरह के अपशब्द कहते थे, जो किसी के लिए सुनना आसान न हो। पर मैंने उसे रोका नहीं बल्कि कान बंद कर शॉट्स से जवाब देने को कहा।
विज्ञापन
6 of 9
इंडियन क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर
हरमनप्रीत कौर भुल्लर भारत की ओर से दो टेस्ट मैच, 49 वनडे इंटरनेशनल और 53 टी-20 मैच खेल चुकी हैं। हरमनप्रीत का पूरा नाम रमनप्रीत हरमनप्रीत कौर भुल्लर है। उनका जन्म 8 मार्च 1989 को पंजाब के मोगा में हुआ था। उनके माता-पिता हरमंदर सिंह भुल्लर और सतविंदर कौर ने बताया कि उनकी बेटी का जन्म इंटरनेशनल वुमन डे के दिन यानी 8 मार्च 1989 को हुआ।
विज्ञापन
7 of 9
हरमनप्रीत कौर
हरमन ने अपनी प्राइमरी एजुकेशन भूपिंदरा खालसा गर्ल्स स्कूल और 10वीं गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की। हरमनप्रीत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके फेसबुक और ट्विटर अकाउंट की तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे फुल ऑफ फन लाइफ जीती हैं। वे अपने हर अच्छे मोमेंट को अपने दोस्तों से शेयर करती हैं। दोस्त और लोग उन्हें हैरी के नाम से भी बुलाते हैं।
8 of 9
पंजाब की महिला क्रिकेट खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर
- फोटो : अमर उजाला
हरमनप्रीत ने पंजाब स्कूल खेलों में भोपाल में अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से अंडर-19 में हुए मैच में बतौर वाइस कैप्टन जीत हासिल की थी। इसके बाद सीनियर कैटेगरी में हिस्सा लिया और पंजाब को दूसरा प्लेस मिला। अब तक हरमनप्रीत इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, वेस्ट इंडीज के खिलाफ शानदार परफॉर्म कर चुकी हैं।
हरमनप्रीत दंगा पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए हमेशा 84 नंबर वाली टीम इंडिया की टीशर्ट पहनती हैं। उनके क्रिकेट के शौक के कारण कई लोग उन्हें खिलाड़ियों का नाम लिखी हुई टीम इंडिया की टी-शर्ट गिफ्ट कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने उसे कभी नहीं पहना। क्योंकि उनकी जिद थी कि वे टीम इंडिया की जर्सी तब ही पहनेंगी, जब उस पर उनका खुद का नाम लिखा हुआ हो।