फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफरीदी का दावा सही साबित, मोहाली में गूंजा पाकिस्तान जिंदाबाद

Wed, 23 Mar 2016 02:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली।
विज्ञापन
1 of 7
दर्शकों ने पाकिस्तानी टीम को भरपूर समर्थन दिया। - फोटो : अमर उजाला
मोहाली मैच से पहले पाकिस्तानी टीम के कप्तान शाहिद आफरीदी ने जो दावा किया था, वो सही साबित हुआ। मैच के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे गूंजे।
विज्ञापन

अफरीदी का दावा सही साबित, मोहाली में गूंजा पाकिस्तान जिंदाबाद

2 of 7
पाकिस्तानी टीम के कप्तान शाहिद आफरीदी - फोटो : अमर उजाला
मैच से पहले शाहिद आफरीदी ने मोहाली स्टेडियम में दर्शकों का भरपूर समर्थन मिलने की बात कही थी। ऐसा ही हुआ, दर्शकों ने पाकिस्तानी टीम को भरपूर समर्थन दिया। हालांकि पाकिस्तान टीम की हार से भी वे निराश नहीं थे।
विज्ञापन

अफरीदी का दावा सही साबित, मोहाली में गूंजा पाकिस्तान जिंदाबाद

3 of 7
पाकिस्तान प्रशसंक हाथों में झंडा लिए हुए थे - फोटो : अमर उजाला
न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के बीच हुए पुरुष टी-20 के अहम मुकाबले को लेकर स्टेडियम के बाहर और भीतर दर्शकों का हजूम था। पाकिस्तानी प्रशंसक काफी संख्या में मौजूद रहे। पाकिस्तान प्रशसंक हाथों में झंडा लिए हुए थे। इसके साथ ही उन्होंने चेहरे और गालों पर टैटू लगा रखे थे।

अफरीदी का दावा सही साबित, मोहाली में गूंजा पाकिस्तान जिंदाबाद

4 of 7
इंग्लैंड से भी पहुंचे पाक समर्थकः - फोटो : अमर उजाला
इंग्लैंड से भी पहुंचे पाक समर्थकः पाकिस्तान टीम का हौसला बढ़ाने के लिए इंग्लैंड से अब्बाज और उनकी फैमिली आई थी। अब्बाज इंग्लैंड में कारोबार करते हैं। वह इससे पहले कोलकाता में भी भारत-पाकिस्तान का मैच देखने पहुंचे थे। वहीं पाकिस्तान चाचा के नाम से मशहूर मोहम्मद बशीर भी पाक टीम और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे।
विज्ञापन

अफरीदी का दावा सही साबित, मोहाली में गूंजा पाकिस्तान जिंदाबाद

5 of 7
मैच का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। - फोटो : अमर उजाला
मैच का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों की ओर से जब कभी भी चौके और छक्के लगते तो क्रिकेट प्रशंसक तालियों और सीटियों से उनका स्वागत करते। वहीं पंजाबी गानों पर डांस भी करते। इसके साथ ही जब भी पाकिस्तान के गेंदबाज न्यूजीलैंड का विकेट चटकाते तो समर्थकों को जनून देखते ही बनता था।
विज्ञापन

अफरीदी का दावा सही साबित, मोहाली में गूंजा पाकिस्तान जिंदाबाद

6 of 7
मैच शुरू होने से पहले गेट नंबर 5 व 6 में लगी दर्शकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के बीच इस मुकाबले के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरे स्टेडियम के आसपास पुलिस चप्पे-चप्पे पर मौजूद रही। मैच के दौरान किसी तरह की घटना न हो, इसके लिए स्टेडियम के प्रवेश स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे से हर आने-जाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफरीदी का दावा सही साबित, मोहाली में गूंजा पाकिस्तान जिंदाबाद

7 of 7
न्यूजीलेंड टीम की जीत के बाद खुशी जाहिर करते प्रशंसक। - फोटो : अमर उजाला
न्यूजीलेंड टीम की जीत के बाद खुशी जाहिर करते प्रशंसक। इनमें से टीम के खिलाड़ी ईश सोढी के रिश्तेदार भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें