मोहाली के पीसीए स्टेडियम में 27 मार्च को होने वाले भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच को लेकर दर्शकों की दीवानगी का अंदाजा इन तस्वीरों को देखकर लगा सकते हैं।
विज्ञापन
देखिए, भारत-आस्ट्रेलिया मैच को लेकर दर्शकों की दीवानगी
2 of 5
वर्ल्ड कप टी-20, क्रिकेट
- फोटो : अमर उजाला
वर्ल्ड कप टी-20 के तहत खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए वीरवार को टिकटों की बिक्री शुरू हो गई। टिकट बिक्री के पहले ही दिन लाइन में खड़े लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। कांबो टिकट की अनिवार्यता से और भी मुश्किलें बढ़ी।
विज्ञापन
देखिए, भारत-आस्ट्रेलिया मैच को लेकर दर्शकों की दीवानगी
3 of 5
वर्ल्ड कप टी-20, क्रिकेट
- फोटो : अमर उजाला
टिकटों की मारामारी के बीच आलम यह रहा कि स्टेडियम के गेट नंबर चार और 14 पर टिकटार्थियों को धक्के लगे। हालांकि हल्की बूंदाबांदी के बीच टिकट खरीदने को लेकर उत्साह कम नहीं था। टिकटार्थियों में 300 रुपये की स्टूडेंट ब्लाक और सात सौ रुपये मूल्य की चेयर ब्लाक की टिकट खरीदने की होड़ मची रही। इस दौरान टिकट काउंटर के बाहर लाइन में भी धक्का मुक्की होती नजर आई।
देखिए, भारत-आस्ट्रेलिया मैच को लेकर दर्शकों की दीवानगी
4 of 5
वर्ल्ड कप टी-20, क्रिकेट
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि चंडीगढ़ में वीरवार को हल्की बारिश हो रही थी, ऐसे में भी दर्शक लाइनों में लगे रहे। इनमें अधिकतर को भारत आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच को लेकर क्रेज है। अपने दोस्त के साथ पहुंचे अमित ने बताया कि वह इस मैच को लेकर काफी उत्साहित है। कई और लोगों ने बताया कि काउंटर पर सही सिस्टम नहीं है। इसके चलते काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ा।
देखिए, भारत-आस्ट्रेलिया मैच को लेकर दर्शकों की दीवानगी
5 of 5
वर्ल्ड कप टी-20, क्रिकेट
- फोटो : अमर उजाला
पीयू के स्टूडेंट रपिंदर ने बताया कि वह सुबह छह बजे ही पीसीए पहुंचकर लाइन में लग गए थे । उनका कहना था कि टिकट लेने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं कई क्रिकेट प्रेमी ऐसे भी थे जिन्हें कई घटें लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटाना पड़ा। एक व्यक्ति को काउंटर पर एक बार में एक टिकट दिया जा रहा था। जिन्हें टिकट मिला उनके चेहरे खिल गए।