फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप: IND vs AUS महामुकाबला आज, धोनी की ब्रिगेड तैयार

Sun, 27 Mar 2016 06:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली
विज्ञापन
1 of 8
मोहाली स्टेडियम में अभ्यास करते टीम इंडिया के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
आज मोहाली पीसीए स्टेडियम में इंडिया और आस्ट्रेलिया के बीच कांटे की टक्कर होगी, जो यह फैसला करेगी कि टीम इंडिया एक बार फिर वर्ल्ड चैम्पियन बनने की राह पकड़ेगी या नही।
विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप: INd vs AUS महामुकाबला आज, धोनी की ब्रिगेड तैयार

2 of 8
मोहाली स्टेडियम में अभ्यास करते टीम इंडिया के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
इस महामुकाबले में टीम इंडिया के लिए करो या मरो की स्थिति होगी। हारे तो टीम का टी20 वर्ल्ड कप में कारवां थम जाएगा, जीते तो सेमीफाइनल में पहुंच कर धोनी की ब्रिगेड वर्ल्ड चैम्पियन बनने की ओर कदम बढ़ाएगी।
विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप: INd vs AUS महामुकाबला आज, धोनी की ब्रिगेड तैयार

3 of 8
मोहाली स्टेडियम में अभ्यास करते टीम इंडिया के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए टीम इंडिया ने शनिवार को मैदान में खूब पसीना बहाया। दोपहर को कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम पीसीए स्टेडियम पहुंची। तरोताजा होने के लिए टीम ने फुटबॉल खेला। इसमें विराट कोहली, युवराज सिंह, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, आशीष नेहरा और धोनी एक-दूसरे के गोल पोस्ट में गोल दागते दिखाई दिए।

टी20 वर्ल्ड कप: INd vs AUS महामुकाबला आज, धोनी की ब्रिगेड तैयार

4 of 8
मोहाली स्टेडियम में अभ्यास करते टीम इंडिया के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
फुटबॉल खेलने के बाद टीम नेट्स पर अभ्यास करने पहुंची। टीम इंडिया की सलामी जोड़ी शिखर धवन और रोहित शर्मा ने नेट्स पर बल्लेबाजी की। इनके साथ ही विराट कोहली भी अभ्यास में जुट गए। युवराज सिंह भी सबसे पहले वहां पहुंचकर एक्सरसाइज की।
विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप: INd vs AUS महामुकाबला आज, धोनी की ब्रिगेड तैयार

5 of 8
मोहाली स्टेडियम में अभ्यास करते टीम इंडिया के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
इस वर्ल्ड कप में कम रन बनाने वाले सुरेश रैना ने स्पिन और तेज गेंदबाजी पर हाथ अजमाया। वहीं इनके साथ आर अश्विन ने भी बल्लेबाजी का अभ्यास किया। इससे पता चलता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ अधिक टारगेट मिलने पर अश्विन को भी बल्ले से कमाल दिखाने का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप: INd vs AUS महामुकाबला आज, धोनी की ब्रिगेड तैयार

6 of 8
मोहाली स्टेडियम में अभ्यास करते टीम इंडिया के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेट की दुनिया में सबसे बढ़िया मैच फिनिशर माने जाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सबसे आखिर में नेट्स पर अभ्यास करने उतरे। धोनी ने नेहरा, हरभजन सिंह और आर अश्विन की गेंदों पर जमकर अभ्यास किया।

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप: INd vs AUS महामुकाबला आज, धोनी की ब्रिगेड तैयार

7 of 8
मोहाली स्टेडियम में अभ्यास करते टीम इंडिया के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
नेट्स पर आशीष नेहरा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमरा, मोहम्मद शमी ने तेज गेंदबाजी का अभ्यास किया। इन खिलाड़ियाें पर टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री कड़ी नजर बनाए हुए थे।
विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप: INd vs AUS महामुकाबला आज, धोनी की ब्रिगेड तैयार

8 of 8
मोहाली स्टेडियम में अभ्यास करते टीम इंडिया के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
पूर्व ओलंपियन बलवीर सिंह सीनियर शनिवार को पीसीए स्टेडियम में भारतीय टीम से मिलने पहुंचे और उन्होंने कैप्टन धोनी व टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध होने वाले मैच के लिए शुभकामनाएं दीं। बलवीर सिंह ने कहा की टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत दर्ज करे यही उनकी कामना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें