टी20 वर्ल्ड कप में मोहाली स्टेडियम में आस्ट्रेलिया से भिड़ने को भारत तैयार है। टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली ने मैच की रणनीति पर बात की।
विज्ञापन
2 of 5
बल्लेबाज विराट कोहली
- फोटो : amarujala
मोहाली में आज प्रेस कांफ्रेंस में कोहली ने बताया कि मैं हर मैच से कुछ न कुछ सीखता हूं। तीन महीने में मैंने कई बड़ी चीजें सीखी हैं। आपको हमेशा परिस्थितियों के हिसाब से खेलना होता है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्मिथ काफी अच्छे बल्लेबाज हैं और हमें उन्हें रन बनाने से रोकना ही होगा।
विज्ञापन
कोहली ने खोला भेद, कौन सा आस्ट्रेलियाई 'विराट' बल्लेबाज?
3 of 5
कप्तान धोनी
- फोटो : amarujala
कप्तान धोनी की तारीफों के पुल बांधते हुए विराट ने कहा कि माही बहुत बड़े फ्लेयर हैं। इसके साथ-साथ वे बहुत शांत और अनुशासित हैं। वे बड़े कैप्टन हैं, इसलिए जल्दी गुस्सा नहीं होते और उन्होंने यह बात बांग्लादेश के खिलाफ हुए मुकाबले में साबित कर दी।
कोहली ने खोला भेद, कौन सा आस्ट्रेलियाई 'विराट' बल्लेबाज?
4 of 5
शिखर धवन
- फोटो : amarujala
विराट ने कहा कि मैच बहुत अहम है और ऑस्ट्रेलिया काफी मजबूत टीम है। यहां क्वार्टर फाइनल की तरह है और हमें मैच जीतना ही होगा। हालांकि, हम भी कम नहीं हैं और एक शानदार संघर्षपूर्ण मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं। तीन मैच जीतने हैं, वर्ल्डकप हमारा होगा।
कोहली ने खोला भेद, कौन सा आस्ट्रेलियाई 'विराट' बल्लेबाज?
5 of 5
हार्दिक पांडेया
- फोटो : amarujala
मोहाली के बारे में विराट कोहली बोले कि मोहाली हमारे लिए हमेशा ही लकी रहा है। मुझसे बहुत उम्मीदें रहती हैं, इसलिए यहां मुझे रन बनाने ही होंगे। हम जिस स्टेज पर हैं। वहां कोई भी गलती नहीं कर सकते। नहीं तो वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएंगे। हमें अच्छा खेल दिखाना होगा।