केजरीवाल शरारती दिमाग वाली राजनीति कर रहे है, जबकि जेटली इतने इमानदार हे कि उनके विरोधी भी जेटली पर भ्रष्टाचार के
आरोप नहीं लगाते। यह कहना है भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का।
ठाकुर के अनुसार, डीडीसीए एक आटोनामस बाडी है जिस की जांच कोई भी एजेंसी कर सकती है और जांच कंपनी एक्ट के अनुसार ही होनी चाहिए। जेटली और शरद पवार ने दिल्ली और मुबई के क्रिकेट स्टेडियमों का निर्माण करवा कर क्रिकेट को उंचाईयों तक पहुंचाया है।
अनुराग ठाकुर इन दिनों अपनी फैमिली के साथ पंजाब के अमृतसर आए हुए हैं। यहां उन्होंने पत्रकारों को बताया कि धर्मशाला में भी बने अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 19 मार्च को भारत पाक के बीच टी 20 मैच खेला जाएगा। दिसंबर में जो सीरिज होनी थी वह अब नहीं हो रही है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत में क्रिकेट के संचालन व विकास में भारतीय राजनेताओं को विशेष योगदान रहा है। राजनेताओं ने ही भारतीय क्रिकेट के बुनियादी ढांचा को मजबूत किया है। प्रशासकीय कुशलता के कारण ही देश में अंतराष्ट्रीय खेल स्टेडियम के निर्माण हुए है।
ठाकुर ने कहा कि जिल खिलाडिय़ों के पास कुशलता है वहीं खिलाड़ी बीसीसीआई से लेकर राज्य स्तर की क्रिकेट एसोसिएशनों में शामिल है। बहुत सारी क्रिकेट एसोसिएशनों ने भारतीय क्रिकेट टीम में विशेष योगदान डाला है।
इससे पहले अनुराग ठाकुर ने ने अपनी पत्नी शिफली और दोनों बेटे जय और उदय के साथ श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। यहां अनुराग ठाकुर ने कहा की गुरु की नगरी में सचखंड श्री हरमिंदर साहिब में माथा टेक कर वे नए वर्ष की शुरुआत करने जा रहे है और नव वर्ष की शुरुआत करने के लिए गुरु चरणों से आशीर्वाद लेने से बड़ा सौभागय और कोई नई हो सकता।