सतलुज-यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) के पानी की मांग के मद्देनजर सोमवार को इनेलो ने जीटी रोड और चंडीगढ़ रोड पर पंजाब सीमा से आने वाले वाहनों को रोका। जीटी रोड पर शंभू बार्डर और चंडीगढ़ रोड पर सद्दोपुर बैरियर से सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक किसी भी वाहन को हरियाणा में दाखिल होने नहीं दिया गया।
विज्ञापन
2 of 10
SYL Issue
सुबह से ही सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर बैठ गए थे। नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला, सांसद दुष्यंत चौटाला और इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में दोनों स्थानों पर पंजाब सरकार के साथ-साथ प्रदेश की खट्टर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। इस बीच पंजाब से आने वाले वाहनों को पुलिस ने अलग-अलग लिंक रूट पर डायवर्ट किया। इस वजह से वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन
3 of 10
SYL Issue
हरियाणा-पंजाब बार्डर पर चंडीगढ़ रोड पर स्थित सद्दोपुर बैरियर पर सुबह नौ बजे इनेलो कार्यकर्ताओं ने पंजाब से आने वाले वाहनों को रोक लिया था। यहां एक रोड पर ट्रालियां लगाकर इनेलो कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करने लगे। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में यहां नारेबाजी आरंभ की गई। रोड जाम होते ही पंजाब के लालडू से पंजाब पुलिस ने हरियाणा आने वाले वाहनों को लिंक रूट पर डायवर्ट कर दिया था।
4 of 10
SYL Issue
वाहन लालडू से बरवाला, पंजोखरा, बलदेव नगर से जीटी रोड की ओर आ रहे थे। मुख्य चंडीगढ़ रोड से केवल एंबुलेंस को ही पंजाब से हरियाणा की ओर आने दिया जा रहा था। करीब साढ़े ग्यारह बजे अभय चौटाला मौके पर पहुंचे और आते ही उन्होंने जल बंटवारे के समझौते को याद दिलाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा पंजाब का ही हिस्सा था और बड़ा भाई होने के नाते पंजाब छोटे भाई हरियाणा को पानी नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
5 of 10
SYL Issue
अभय चौटाला ने कहा कि आज हरियाणा के हालात खराब है। किसान को जमीन पर सिंचाई व पीने के लिए पानी चाहिए। एसवाईएल का पानी नहीं मिलता तो हरियाणा आने वाले समय में बंजर होगा। मौके पर जिला व्यापार सेल के अध्यक्ष ओंकार सिंह सहित अंबाला से कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
6 of 10
SYL Issue
चंडीगढ़ मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस सुबह बलदेव नगर में जाम में फंस गई। बलदेव नगर फ्लाईओवर से चंडीगढ़ जाने वालों को पुलिस ने डायवर्ट किया था। यहां डायवर्जन की वजह से जाम था जिसमें करीब पंद्रह मिनट तक एंबुलेंस फंसी रही।
विज्ञापन
7 of 10
SYL Issue
प्रदर्शन के दौरान गर्मी व उमस ने कार्यकर्ताओं के पीसने छुड़वा दिए। इस कारण शंभू बार्डर पर कार्यकर्ताओं को दो गुटों में बांटा गया। पहले गुट दोपहर बारह बजे तक धरने पर बैठा जबकि दूसरा गुट दोपहर तीन बजे तक धरने पर रहा। स्वयं सांसद चौटाला भी आराम करने के लिए टेंट में जाकर बैठे।
8 of 10
SYL Issue
इनेलो एसवाईएल मुद्दे को पूरी तरह से भूनाने में जुट गई है। इस मुद्दे के जरिये वह कार्यकर्ताओं में जोश का संचार कर रही है। यही कारण है कि बीते पांच महीनों तक इनेलो का इस मुद्दे को लेकर यह तीसरा बड़ा प्रदर्शन है। इससे पहले 23 फरवरी को इनेलो ने जीटी रोड पर शंभू बार्डर से पंजाब में दाखिल होकर नहर के लिए खुदाई की थी।
9 of 10
SYL Issue
तब अभय चौटाला सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया गया था। इसके उपरांत 16 मार्च को नई दिल्ली में संसद भवन के पास इनेलो जोरदार प्रदर्शन कर चुकी है। अब इनेलो नेताओं ने अप्रत्यक्ष तौर पर अगला प्रदर्शन दिल्ली में करने की चेतावनी भी दी है।
इनेलो प्रदर्शन के दौरान जीटी रोड और चंडीगढ़ रोड पर ट्रैफिक डायवर्ट पहले ही कर दिया गया था। इस कारण वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। प्रदर्शन शांतिपूर्वक तरीके से निपटा है। स्थिति पर नजर रखने के लिए आईजी सहित व स्वयं मौके पर थे। रोड जाम करने वालों पर पुलिस जल्द मामला दर्ज करेगी।
अभिषेक जोरवाल, एसपी, अंबाला।