फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में आतंकी होने की सूचना, दहशत में दिखी पुलिस

Mon, 11 Jan 2016 03:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
1 of 9
पैसेंजर ट्रेन में आतंकी होने की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। अफसरों के हाथ-पैर फूल गए और पूरा रेलवे स्टेशन छान डाला। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

ट्रेन में आतंकी होने की सूचना, दहशत में दिखी पुलिस

2 of 9
घटना हरियाणा के फतेहाबाद रेलवे स्टेशन की है। सिरसा से दिन में ढाई बजे रेवाड़ी के लिए रवाना हुई पैसेंजर ट्रेन में बड़े बैग के साथ बैठे व्यक्ति के आतंकी होने के शक पर एक दंपति ने इसकी सूचना रेलवे प्रशासन को दी तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

ट्रेन में आतंकी होने की सूचना, दहशत में दिखी पुलिस

3 of 9
रेलगाड़ी को फतेहाबाद के भट्टू कलां रेलवे स्टेशन पर रोककर फतेहाबाद पुलिस और सिरसा जीआरपी ने डेढ़ घंटे तक ट्रेन की सघन तलाशी ली। इस दौरान हजारों यात्रियों की सांसें थमीं रहीं। संदिग्ध बताए जा रहे व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उसके बैग चेक किया गया तो सब कुछ सही मिला। पूरी तसल्ली करने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

ट्रेन में आतंकी होने की सूचना, दहशत में दिखी पुलिस

4 of 9
जानकारी के अनुसार फाजिल्का से रेवाड़ी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन दोपहर दो बजकर बीस मिनट पर सिरसा रेलवे स्टेशन पहुंची। ढाई बजे रेलगाड़ी सिरसा स्टेशन से रेवाड़ी के लिए रवाना हुई। रेलगाड़ी के डिब्बा नंबर 7446 में सवार दंपति को उनके पास बैठे शख्स की भाषा और हरकतें संदिग्ध लगी। बिखरी दाड़ी वाला वह व्यक्ति टेबलेट पर इंटरनेट चला रहा था। साथ में वह नेपाली भाषा में किसी से फोन पर बात कर रहा था।
विज्ञापन

ट्रेन में आतंकी होने की सूचना, दहशत में दिखी पुलिस

5 of 9
उस व्यक्ति के पास बड़ा बैग भी था। रेलगाड़ी डिंग स्टेशन पर पहुंची तो दंपति नीचे उतरे और स्टेशन मास्टर को रेलगाड़ी में संदिग्ध व्यक्ति होने की सूचना दी। इसी बीच वह व्यक्ति दूसरी बोगी में चढ़ गया। इसी बीच रेलगाड़ी स्टेशन से रवाना हो गई। इस पर स्टेशन मास्टर ने भट्टू पुलिस को फोन करके ट्रेन में संदिग्ध व्यक्ति होने के बारे में बताया।
विज्ञापन

ट्रेन में आतंकी होने की सूचना, दहशत में दिखी पुलिस

6 of 9
तीन बजकर 40 मिनट पर रेलगाड़ी भट्टू स्टेशन पर पहुंची तो पुलिस ने उसको चारों तरफ से घेर लिया। रेलगाड़ी में सवार हजारों यात्रियों को उतार लिया गया। इसके बाद सिरसा जीआरपी इंचार्ज सकतर सिंह पुलिस टीम के साथ भट्टू कलां स्टेशन पहुंचे। फतेहाबाद पुलिस अधीक्षक ओपी नरवाल भी भारी फोर्स लेकर यहां पर पहुंच गए। इसके बाद ट्रेन की सघन तलाशी ली गई।
विज्ञापन

ट्रेन में आतंकी होने की सूचना, दहशत में दिखी पुलिस

7 of 9
संदिग्ध शख्स को पुलिस ने हिरासत में लेकर उसके की तलाशी ली। डॉग स्क्वायड और 200 जवानों ने रेलगाड़ी का चप्पा-चप्पा खंगाल डाला। पुलिस फोर्स ने मेटल डिटेक्टर से यात्रियों का सामान चेक किया। करीब डेढ़ घंटे तक चले तलाशी अभियान के दौरान यात्री सहमे रहे। पांच बजकर 13 मिनट पर रेलगाड़ी को हिसार के लिए रवाना कर दिया गया जबकि संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस भट्टूकलां थाने ले गई।

ट्रेन में आतंकी होने की सूचना, दहशत में दिखी पुलिस

8 of 9
पूछताछ में युवक ने खुद को दीनदयाल (40) पुत्र बनवारी लाल शर्मा निवासी महनसर जिला झुंझुनू, राजस्थान बताया। उसके पिता बनवारी लाल मणिपुर राइफल में थे। दीनदयाल के जन्म के एक साल बाद वग नेपाल चले गए। दीनदयाल तांत्रिक विद्या का काम करता है और उसका फेसबुक के माध्यम से सिरसा जिले के कालांवाली के चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ.कृष्ण कुमार से संपर्क हुआ। बनगांव निवासी मनोज कुमार से भी उसका संपर्क है।
विज्ञापन

ट्रेन में आतंकी होने की सूचना, दहशत में दिखी पुलिस

9 of 9
एसपी ने बताया कि 16 अगस्त को दीनदयाल नेपाल से भारत में अपने पैतृक गांव झुंझुनू आया। वहां से कालावांली में डाक्टर के पास आया हुआ था। अब वह मनोज के पास बनगांव जा रहा था। पुलिस ने दीनदयाल के बारे में इसके गांव के सरपंच, वहां के थाना प्रभारी से पूछताछ की और नेपाल में भी पूछताछ की। कुछ भी संदिग्ध न मिलने पर दीनदयाल को मनोज के साथ भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें