फेसबुक पर प्यार और फिर भारत आकर शादी करने वाली विदेशी बहू का वीजा खत्म होने पर खुद विदेशमंत्री ने उसकी मदद की थी। नतीजा ऐसा होगा, सोचा न होगा।
विज्ञापन
2 of 7
जाहना और टीनू का ब्रेकअप
ये वही जोड़ी है जो कि पिछले दिनो मीडिया में काफी सुर्खियों मे रही थी। दअरसल फतेहाबाद जिले के गांव समैण का लड़का टीनू लगभग एक साल पहले वैल्डिंग के काम के लिए सऊदी अरब गया था, वहां पर उसकी दोस्ती कजाकिस्तान की जाहना से हो गई। आठ माह की दोस्ती के बाद दोनों में प्यार हो गया।
विज्ञापन
3 of 7
पति टीनू के साथ दिल्ली में विदेश बहू जाहना
- फोटो : फाइल फोटो
जाहना 29 मई को समैण के लड़के टीनू से शादी करने के लिए हिंदोस्तान आ गई। बीती 2 जून को दोनों समैण गांव के विश्वकर्मा मंदिर में हिंदु रीति-रिवाज से शादी भी कर ली। दोनों ने शादी को रजिस्टर्ड करवाने की कोशिश की तो जिला प्रशासन ने जाहना के विदेशी होने के कारण उनकी शादी को रजिस्टर्ड करने में असमर्थता जताई।
4 of 7
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया में जाहना की कहानी आने के बाद चंडीगढ़ निवासी रवि रंजन ने इस मामले को ट्विटर के जरिए इसकी सूचना विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को दी। ट्विटर पर काफी सक्रिय रहने वाली विदेश मंत्री ने रविवार सुबह इसके जवाब में जाहना के कागजात विदेश मंत्रालय भेजने को कहा।
विज्ञापन
5 of 7
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भरोसा दिलाया कि जाहना की मदद जरूर की जाएगी। मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर हरियाणवी में लिखा कि 'थारी बहु नै कहो, वीजा बढ़ान खातिर अर्जी दाखिल कर दै, हम उनकी मदद कर दिआंगे'। सुषमा स्वराज ने दिल्ली में इस प्रेमी जोडे़ से मुलाकत भी की।
विज्ञापन
6 of 7
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
जाहना का वीजा भारत में नहीं बढ़ सका। जाहना अपने देश वापिस कजाकिस्तान लौट गई। अब टीनू को जाहना के पास कजाकिस्तान जाना था लेकिन उसे कजाकिस्तान का वीजा नहीं मिला और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बीमार होने के चलते उसे मदद भी नहीं मिल पाई। जिसके बाद अब उक्त प्रेमी जोडे़ का ब्रेकअप हुआ है।
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
इस रिश्ते के टूटने का कारण तो जाहना और टीनू ही बता सकते है लेकिन जाहना ने फेसबुक पर जिन शब्दों का प्रयोग टीनू के लिए किया है उसे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह टीनू से काफी नाराज चल रही थी। टीनू ने कहा की अब वह खुद उसके खिलाफ विदेश मंत्रालय में जायेगा और न्याय की गुहार लगाएगा।