फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: 5 साल के बेटे ने साहिल गांधी को दी मुखाग्नि, दिलेर मां ने ऐसे विदा किया, जज्बे को सलाम

Thu, 21 Feb 2019 02:28 PM IST
खुशबू गोयल जितेंद्र, अमर उजाला, हिसार(सोनीपत)
विज्ञापन
1 of 8
साहिल गांधी का अंतिम संस्कार
बेंगलुरु में एयर शो के दौरान हुए हादसे का शिकार हुए विंग कमांडर साहिल गांधी का आज अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें उनके 5 साल के बेटे ने अंतिम विदाई दी, वहीं दिलेर मां का जज्बा देखकर हैरान रह जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
साहिल गांधी का अंतिम संस्कार
वीरवार सुबह साहिल गांधी का पार्थिव शरीर बेंगलुरु से हिसार पहुंचा। एयरपोर्ट पर पजिरनों और शहरवासियों के अलावा विधायक डॉ. कमल गुप्ता भी मौजूद रहे। पार्थिव शरीर जब घर लाया तो कोहराम मच गया। अंतिम संस्कार से पहले शवयात्रा में पूरा शहर उमड़ पड़ा। संस्कार के दौरान सांसद दुष्यंत चौटाला भी श्मशान भूमि पहुंचे थे। साहिल को उनके पांच साल के रियान ने मुखाग्नि दी। वहीं इस दौरान मां की दिलेरी और जज्बा भी देखने को मिला।
विज्ञापन

3 of 8
साहिल गांधी का अंतिम संस्कार
साहिल गांधी को सेक्टर 16-17 स्थित श्मशानघाटन में अंतिम विदाई दी गई। राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। बुधवार दोपहर को साहिल की पत्नी हिमानी अपने बेटे रियान के साथ यूके से हिसार पहुंच गई थीं। साहिल के भाई नितिन गांधी अपनी पत्नी के साथ स्विटजरलैंड से दोपहर बाद हिसार पहुंच गए थे। बेंगलुरु में 20 से 24 फरवरी तक एयर शो का आयोजना होना था। इसके चलते पूर्वाभ्यास चल रहा था।

4 of 8
साहिल गांधी का अंतिम संस्कार
इसी अभ्यास के दौरान दो विमान आपस में टकरा गए, जिसमें दो पायलट घायल हुए थे और विंग कमांडर साहिल गांधी की मौत हो गई थी। जैसे ही साहिल की मौत की खबर घर पहुंची, सुनकर उनकी मां सुदेश गांधी बेहोश हो गईं। वे बार-बार बेटे को याद कर कह रही थीं कि कब आएगा मेरा साहिल...। वादा किया था आने का, कल ही तो बात हुई थी। ऐसे क्यों आ रहा है। मैंने ऐसे आने को नहीं कहा था, वादा क्यों तोड़ा, मुझे जवाब चाहिए।
विज्ञापन

5 of 8
साहिल गांधी का अंतिम संस्कार
पिता मदन मोहन गांधी ने बताया कि उसने वीडियो कॉलिंग की और वादा किया कि वह एयर शो के बाद घर आएगा। दुर्भाग्य यह रहा कि न तो एयर शो पूरा हो पाया और न ही साहिल गांधी का घर आने का वादा। वीडियो कॉलिंग करने के साढ़े 28 घंटे बाद मंगलवार दोपहर 2 बजे उन्हें अपने बेटे की विमान हादसे में मौत की सूचना मिली, जिसने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया। साहिल गांधी हिसार के पीएलए क्षेत्र में मकान नंबर 187 का निवासी था।
विज्ञापन

6 of 8
साहिल गांधी का अंतिम संस्कार
ये सदस्य हैं परिवार में
37 वर्षीय विंग कमांडर साहिल गांधी के परिवार में उनके पिता मदन मोहन गांधी हैं, जो एसबीआई से मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनकी माता डॉ. सुदेश गांधी एचएयू के होम साइंस कॉलेज के फैमिली रिसोर्स मैनेजमेंट से एचओडी रिटायर्ड हैं। साहिल शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी का नाम हिमानी है, जो टीसीएस कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। कंपनी ने तीन माह पहले ही उन्हें यूके में भेजा है। तब से वे वहीं हैं। साहिल और हिमानी का सवा 5 साल का बेटा रियान है।

 
विज्ञापन

7 of 8
साहिल गांधी का अंतिम संस्कार
12वीं कक्षा पास करते ही हुआ एनडीए में चयन

साहिल गांधी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एचएयू स्थित कैंपस स्कूल से हासिल की। 7 वर्ष की उम्र में ही साहिल ने एयर फोर्स ज्वॉइन करने फैसला लिया था। उनके इस फैसले में परिजन भी साथ थे। यहां 12वीं कक्षा पास करते ही उनका एनडीए के लिए चयन हो गया था। वर्ष 2004 में एनडीए से पासआउट के बाद उन्होंने फाइटर पायलट बनने का फैसला लिया। पहली पोस्टिंग पठानकोट एयर फोर्स स्टेशन पर हुई। इसके 13 वर्ष बाद उन्होंने बेहतर प्रदर्शन से विंग कमांडर रैंक हासिल की थी।
विज्ञापन

8 of 8
साहिल गांधी का अंतिम संस्कार
2009 में हिमानी से हुई शादी
साहिल गांधी जिस एचएयू कैंपस स्कूल में पढ़े उसी स्कूल में हिमानी उसकी जूनियर थी। हिमानी भी पीएलए की ही निवासी हैं। एक गली छोड़कर ही उनका घर है। वर्ष 2009 में दोनों की शादी हो गई। यह लव कम अरेंज मैरिज थी। शादी के करीब 5 साल बाद उन्हें एक पुत्र रियान हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें