सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस मदन मोहन पुंछी का अंतिम संस्कार सेक्टर-25 के श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। तस्वीरें।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस पंचतत्व में विलीन
2 of 8
अंतिम संस्कार में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एसजे वजीफदार, जस्टिस हेमंत गुप्ता और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर सहित कई नेता व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस पंचतत्व में विलीन
3 of 8
पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल और पंजाब एवं हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी शोक जताने सेक्टर आठ स्थित उनके घर पहुंचे। पूर्व चीफ जस्टिस मदन मोहन पुंछी का निधन बुधवार रात पीजीआई में हुआ था।
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस पंचतत्व में विलीन
4 of 8
डॉक्टरों के मुताबिक उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई थी। वे चंडीगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन के ससुर थे। 82 वर्षीय स्व. एमएम पुंछी का जन्म पाकिस्तान के पाखपंत्ता में 10 अक्तूबर 1933 को एडवोकेट नंदलाल पुंछी के घर हुआ था। उनकी आरंभिक शिक्षा अमृतसर स्थित सेक्रेड हार्ड स्कूल में हुई थी।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस पंचतत्व में विलीन
5 of 8
भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद वह फिरोजपुर में रहे और उन्होंने स्नातक की डिग्री जालंधर के डीएवी कॉलेज से की। 1955 में दिल्ली विश्वविद्यालय से वकालत की डिग्री हासिल की। वकालत के बाद उन्होंने फिरोजपुर में अपने पिता के साथ वकालत शुरू की। तीन साल बाद 1958 में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत शुरू की।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस पंचतत्व में विलीन
6 of 8
24 अक्तूबर 1979 को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर पद ग्रहण किया और तीन साल में ही पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर आसीन हुए। 6 अक्तूबर 1989 में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस पंचतत्व में विलीन
7 of 8
18 जनवरी 1998 को उन्हें मुख्य न्यायाधीश बनाया गया और 9 अक्तूबर 1998 को इस पद से रिटायर्ड हुए। सरकार ने उन्हें न्यायिक जांच के लिए कई कमेटियों का चेयरमैन भी नियुक्त किया था।
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस पंचतत्व में विलीन
8 of 8
इस दौरान हरियाणा-पंजाब हाईकोर्ट के जस्टिस आरके जैन, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामजी दास टंडन, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल, पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, चंडीगढ़ के पूर्व डीसी और आईएएस बृजेंद्र सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष बीबी बहल, मेयर पूनम शर्मा, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश गुप्ता, पार्षद एमपी कोहली, सत्य प्रकाश अग्रवाल, देवेश मोद्गिल, हरदीप सिंह, अरुण सूद, सतीश कैंथ, राजिंदर रत्तू, हीरा नेगी, सतिंदर सिंह, फासवेक के चेयरमैन बलजिंदर सिंह बिट्टू, व्यापार मंडल के प्रधान चरणजीव, कमलजीत सिंह पंछी, रंजना शाही, राजकुमार बंसल सहित कई लोग मौजूद रहे।