अभिनेत्री सन्नी लियोनी की हालिया रिलीज फिल्म ‘मस्तीजादे' के विरोध में उतर आए हैं शिवसैनिक। शिव सेना पंजाब ने न सिर्फ फिल्म के शो बंद कराए, ब्लकि फिल्म के पोस्टर भी फाड़कर जलाए।
विज्ञापन
शिव सैनिकों ने रुकवाया शो, नहीं चलने देंगे सन्नी की 'मस्तीजादे'
2 of 6
लुधियाना और फगवाड़ा में शिवसैनिकों ने विरोध प्रदर्शन किया। लुधियाना में मस्तीजादे में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले दृश्यों पर भड़के हिंदु संगठनों ने बुधवार को पवेलियन मॉल का घेराव कर विरोध जताया। इस दौरान मॉल के निजी सुरक्षा कर्मियों ने हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ धक्कामुक्की भी की।
विज्ञापन
शिव सैनिकों ने रुकवाया शो, नहीं चलने देंगे सन्नी की 'मस्तीजादे'
3 of 6
सूचना मिलते ही एसीपी गुरप्रीत कौर पूरेवाल और बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स वहां पहुंची। उन्होंने फिल्म को बंद करने की मांग की। पुलिस ने बताया कि फिल्म पूरे शहर के सिनेमा घरों में बंद है। इसके बाद प्रदर्शनकारी वहां से चले गए।
शिव सैनिकों ने रुकवाया शो, नहीं चलने देंगे सन्नी की 'मस्तीजादे'
4 of 6
सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजीव घनौली के निर्देश पर बुधवार को फगवाड़ा में फिल्म के प्रदर्शन को बंद करवाया गया। पलटा ने कहा कि फिल्म में कुछ दृश्य हैं जो हिंदू धर्म की धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचाते हैं। इन दृश्य को फिल्म से हटाने की चेतावनी दी गई थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन
शिव सैनिकों ने रुकवाया शो, नहीं चलने देंगे सन्नी की 'मस्तीजादे'
5 of 6
शिव सेना पंजाब के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पलटा, प्रदेश प्रवक्ता विपिन शर्मा, जिला कपूरथला के प्रधान डा. रवि दत्त व फगवाड़ा शहरी प्रधान अंकुर बेदी ने बताया कि पार्टी ने पहले ही इस फिल्म को न दिखाने की चेतावनी जारी करते हुए प्रदेश भर में फिल्म के प्रदर्शन का जोरदार विरोध करने का एलान किया था।
शिव सैनिकों ने रुकवाया शो, नहीं चलने देंगे सन्नी की 'मस्तीजादे'
6 of 6
फगवाड़ा में फिल्म मस्तीजादे की पोस्टर फाड़ कर जलाते हुए शिव सेना पंजाब के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पलटा, विपन शर्मा, डा. रवि दत्त, अंकुर बेदी व अन्य तथा (नीचे) इलाईट सिनेमा हाल के समक्ष फिल्म का विरोध करते हुए सेना कार्यकर्ता।