भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदारा सिंह ने मोहाली में पहली बार मीडिया के सामने आते हुए अपने उपर लगे रेप के आरोपों का जवाब दिया। देखिए, क्या बोले वो?
विज्ञापन
रेप के आरोपों पर पहली बार बोले सरदारा सिंह, मंगेतर नहीं वो
2 of 10
हॉकी प्रीमियर लीग के सिलसिले में मोहाली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे सरदारा सिंह ने कहा कि आरोप लगाने वाली युवती उनकी मंगेतर नहीं हैं। उनकी अभी तक सगाई नहीं हुई। वे फिल्हाल हॉकी लीग में व्यस्त हैं। आने वाले दिनों में वे हर सवाल का जवाब देंगे।
विज्ञापन
रेप के आरोपों पर पहली बार बोले सरदारा सिंह, मंगेतर नहीं वो
3 of 10
गौरतलब है कि इसके पहले 1 जनवरी को सरदार सिंह ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से अपनी और आरोप लगाने वाली लड़की की फोटो शेयर करते हुए सभी को न्यू ईयर विश किया था। ट्वीट में सरदार ने लिखा था, "Happy new year to all around the world frm Mr & Mrs Singh 2 b**. May U be bless wit happiness & success"
रेप के आरोपों पर पहली बार बोले सरदारा सिंह, मंगेतर नहीं वो
4 of 10
गौरतलब है कि लंदन से आई भारतीय मूल की युवती ने भारतीय हॉकी कप्तान सरदारा सिंह के खिलाफ लुधियाना के थाना कूमकलां पुलिस को लिखित में शिकायत दी थी। शिकायत में युवती ने सरदार सिंह पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने बताया कि वो सरदारा सिंह से लंदन ओलंपिक के दौरान मिली थी। 2015 में वह प्रेग्नेंट हुई। सरदारा सिंह ने उसे एबॉर्शन के लिए भी ब्लैकमेल किया।
विज्ञापन
रेप के आरोपों पर पहली बार बोले सरदारा सिंह, मंगेतर नहीं वो
5 of 10
लुधियाना पुलिस कमिश्नर पीएस उमरानंगल के मुताबिक, युवती की शिकायत को दर्ज कर लिया गया है। शिकायत को वेरिफाई किया जा रहा है। अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। यहां गौरतलब है कि हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह अब तक भारतीय हॉकी टीम में 236 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने इंटरनेशनल मैचों में 14 गोल किए हैं। साल 2015 में पद्मश्री मिल चुका है और वे मौजूदा समय में हरियाणा पुलिस में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
रेप के आरोपों पर पहली बार बोले सरदारा सिंह, मंगेतर नहीं वो
6 of 10
इंडियन हॉकी टीम के कप्तान सरदारा सिंह पर जिस ब्रिटिश युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है, उस युवती से सरदारा सिंह की प्रेम कहानी फेसबुक से शुरू हुई थी। देखिए, कैसी थी लव स्टोरी।
विज्ञापन
रेप के आरोपों पर पहली बार बोले सरदारा सिंह, मंगेतर नहीं वो
7 of 10
मामला, अगस्त 2014 का है। सरदारा सिंह ने खुद बताया था कि 'मैं अपने फेसबुक के मैसेजेस पढ़ रहा था, तभी मैंने एक मेसेज में लिखा देखा, 'सरदारा सिंह तुम एक महान खिलाड़ी हो, आईलवयू (Sardar Singh you are a great player, I love you)' ये मेसेज किसी युवती का था'। सरदारा ने इस मेसेज पर कोई नोटिस नहीं लिया, क्योंकि फैन्स के इस तरह के मेसेजेस आते रहते हैं।
रेप के आरोपों पर पहली बार बोले सरदारा सिंह, मंगेतर नहीं वो
8 of 10
सरदारा सिंह ने बताया कि युवती के मैसेज आगे भी आने लगे। कई मैसेज के बाद सरदारा सिंह ने उनसे पूछा कि वो कहां की हैं और क्या करती हैं। इस पर युवती ने सरदारा को बताया, 'मैं लंदन से हूं और इंग्लैंड की अंडर-19 हॉकी टीम के लिए खेल चुकी हूं। मैं सिख हूं।' सरदारा ने लंदन ओलंपिक में युवती से मिलने का फैसला किया, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। हालांकि दोनों के बीच मैसेजेस, ई-मेल और फोन कॉल्स होते रहे।
रेप के आरोपों पर पहली बार बोले सरदारा सिंह, मंगेतर नहीं वो
9 of 10
हरियाणा के उप पुलिस अधीक्षक सरदारा सिंह अपनी प्रेमिका से मिलने लंदन पहुंच गए। युवती से मिलने के बाद सरदारा वापस लौटे तो उन्होंने माता-पिता को इस बारे में बताया। परिवारवालों ने भी अपनी रजामंदी दे दी। युवती मूल रूप से हरियाणा के सिरसा में रहने वाली है। दोनों परिवार चाहते थे कि जल्द से जल्द इनकी शादी हो लेकिन सरदारा और उनकी मंगेतर चाहते थे कि शादी सन 2016 के ओलिंपिक के बाद हो तो बेहतर है।
रेप के आरोपों पर पहली बार बोले सरदारा सिंह, मंगेतर नहीं वो
10 of 10
अब युवती ने लुधियाना के कुंबकलां थाने में सरदार सिंह पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। अंग्रेजी अखबार 'इंडियन एक्सप्रेस' से बातचीत में महिला ने बताया कि वो सरदारा सिंह से लंदन ओलंपिक के दौरान मिली थी। 2015 में वह प्रेग्नेंट हुई। सरदारा सिंह ने उसे एबॉर्शन के लिए भी ब्लैकमेल किया। वो अपने देश के दूतावास के संपर्क में है और उन्होंने उसे पुलिस से शिकायत करने की सलाह दी है।