हर साल की तरह इस बार भी आप अगर समर वेकेशन में कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो नार्थ इंडिया से बाहर भी आपके पास कई विकल्प हैं। नार्थ इंडिया यानि की उत्तर भारत में गर्मियों के सबके फेवरेट डेस्टिनेशन हिमाचल, जम्मू और कश्मीर के अलावा उत्तराखंड के हिल स्टेशन ही होते हैं। नेशनल और इंटरनेशनल टूर और ट्रैवल्स कंपनियों के अलावा छोटे टूर ऑपरेटर्स के पास आपको कई पैकेज मिल जाएंगे। हालांकि अगर आप खुद लॉन्ग ड्राइव का आनंद लेते हुए जाना चाहते हैं तो यह विकल्प भी बेहतर है।
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टिया समुद्र किनारे बिताएंगे या हिल स्टेशन पर, स्पेशल पैकेज
2 of 7
गर्मी की छुट्टियों के लिए स्पेशल टूर पैकेज
- फोटो : फाइल फोटो
जम्मू और कश्मीर :
कितने दिन का टूर : कम से कम 7 दिन
कहां जाएं : श्रीनगर, पहलगाम, गुलमर्ग, सोनमर्ग
बजट : दो लोगों के लिए 30-35 हजार तक (इसमें ट्रांसपोटेशन और होटल किराया शामिल है)।
- श्रीनगर में हाउस बोट का आनंद, देखने के लिए डल लेक। यहां शिकारा पर बोटिंग करना सबसे मजेदार।
- पहलगाम में देखने के लिए 3 खूबसूरत वैली, चंदावरी, बेताब और अरु।
- पहलगाम से गुलमर्ग जाते हुए खूबसूरत वादियां। यहां बर्फ का आनंद उठा सकते हैं।
- गुलमर्ग से श्रीनगर आते हुए साइटसीन, चर्चित मुगल गार्डन, निशांत बाग और शंकराचार्य मंदिर जा सकते हैं।
- सोनमर्ग में थजीवास ग्लेश्यिर तक बर्फ में घुड़सवारी का आनंद उठा सकते हैं।
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टिया समुद्र किनारे बिताएंगे या हिल स्टेशन पर, स्पेशल पैकेज
3 of 7
गर्मी की छुट्टियों के लिए स्पेशल टूर पैकेज
- फोटो : फाइल फोटो
लद्दाख :
कितने दिन का टूर : कम से कम 8 दिन
कहां जाएं : लेह, नुब्रा और पैनगॉन्ग
बजट : दो लोगों के लिए 25-30 हजार तक (इसमें ट्रांसपोटेशन और होटल किराया शामिल है)।
लेह : यहां हाइ एट्टियूड पर वादियों का लुत्फ अपने आप में रोमांचित कर देता है। इसके अलावा शेय, तिक्क्षे मॉनेस्ट्री, सिंधू घट, लेह पैलेस और शांति स्तूपा। यहां हर ओर बर्फ की खूबसूरत वादियां दिखाई देंगी।
खारदूंगाला से नुब्रा वैली: भारत में सबसे उच्ची जगह खारदूंगला पास में 5602 मीटर ऊंचाई पर पक्की सड़क। यहां का व्यू अपने आप में अद्भूत और रोमांचित करने वाला। हंडर और दिक्षित मॉनेस्ट्री। इसके अलावा नुब्रा वैली में बुद्घ मंदिर लेह जोखांग और लेह मस्जिद।
पैनगॉन्ग : यहां वर्ल्ड की सबसे ऊंची जगह पर सॉल्ट वॉटर लेक देख सकते हैं। इसके अलावा श्याम वैली, स्पितूक मॉनेस्ट्री, लद्दाख हॉल ऑफ फ्रेम, मैग्नैटिक हिल, गुरुद्वारा पतहार साहिब के अलावा जंस्कार और इंडस नदी का संगम देख सकते हैं।
गर्मी की छुट्टिया समुद्र किनारे बिताएंगे या हिल स्टेशन पर, स्पेशल पैकेज
4 of 7
गर्मी की छुट्टियों के लिए स्पेशल टूर पैकेज
- फोटो : फाइल फोटो
हिमाचल प्रदेश :
कितने दिन का टूर : कम से कम 7 दिन
कहां जाएं : शिमला, मनाली, कसोल, धर्मशाला और मैकलॉर्डगंज
बजट : दो लोगों के लिए 30 हजार तक (इसमें ट्रांसपोटेशन और होटल किराया शामिल है)
शिमला : शिमला में कुफरी, नालदेड़ा और मॉल रोड, जाखू मंदिर।
मनाली : सोलंग वैली में रोहतांग पास पर स्नो प्वाइंट तक जा सकते हैं। यहां एडवेंचर्स स्पोर्स्ट्स जैसे पैराशूटिंग, पैराग्लाइडिंग, स्केटिंग और जोरबिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं मनाली और इसके आसपास की खूबसूरत वादियां आपको सुकून देंगी। वहीं मनाली के आसपास के एरिया में हडिंबा मंदिर और वशिष्ठ कुंज भी जा सकते हैं। इसके अलावा कुल्लू में वैश्नोमाता मंदिर भी जा सकते हैं।
कसोल : पार्वती वैली में पार्वती नदी किनारे बसा एक छोटा सा हिल स्टेशन है कसोल। यहां विदेशी टूरिस्ट सबसे अधिक आते हैं। राफ्टिंग, ट्रैकिंग के लिए काफी प्रसिद्घ है। यहां से 2 किमी दूर प्रसिद्घ गुरुद्वारा है मनीकरण साहिब। उससे आगे खीरगंगा के लिए ट्रैकिंग पर भी जा सकते हैं।
धर्मशाला और मैकलॉर्डगंज : हिमाचल के प्रसिद्घ टूरिस्ट डेस्टिनेशनंस में से एक है मैकलॉडगंज। यहां पूरे साल विदेशी टूरिस्ट की चहल-पहल रहती है। यहां तिब्बतन बौद्घ धर्म और इनके कल्चर के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। यहां बौद्घ धर्म के गुरु दलाई लामा के दो प्रसिद्घ मंदिर हैं। इसके अलावा कई मॉनेस्ट्री भी हैं। वहीं आसपास घूमने के लिए धर्मशाला, पालमपुर, कांगड़ा और डल लेक हैं।
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टिया समुद्र किनारे बिताएंगे या हिल स्टेशन पर, स्पेशल पैकेज
5 of 7
गर्मी की छुट्टियों के लिए स्पेशल टूर पैकेज
- फोटो : फाइल फोटो
उत्तराखंड :
कितने दिन का टूर : कम से कम 10 दिन
कहां जाएं : मसूरी, नैनीताल, कौसानी
बजट : दो लोगों के लिए 25 हजार तक (इसमें टैक्सी और होटल किराया शामिल है)। इसमें चारधाम यात्रा शामिल नहीं है।
मसूरी : पहाड़ों की रानी के नाम से चर्चित इस हिल स्टेशन में गर्मियों में भी बहुत ही शानदार मौसम रहता है। इसके आसपास घमने के लिए धनोल्टी, बुरासखंडा, जॉर्ज एवरेस्ट और कैम्पटी फाल हैं। कैम्पटी फाल में प्राकृतिक झरना है। इसके अलावा मसूरी जाने पर देूहरादून, ऋषिकेश, हरिद्घार भी जा सकते हैं। यहां घूमने के लिए काफी प्रसिद्घ जगह हैं।
नैनीताल : पांच ताल (लेक) पर बसा है नैनीताल। यहां देखने के लिए नैनी लेक, भीमताल, ज्यालीकोट, नौकूचियाताल, सात ताल, रामगढ़, मुक्तेश्वर, कैंची धाम, कार्बेट नेशनल पार्क और गोलू देवता का मंदिर है।
कौसानी : कुमाऊ मंडल के बागेश्वर जिले में एक छोटा सा हिल स्टेशन है कौसानी। शहर की भीड़-भाड़ से शांती और सुकून की तलाश है तो यह जगह सबसे बेहतरीन ऑपशन हो सकती है। यहां से हिमालय पर्वत की रेंज बहुत पास से दिखती हैं। यहां कई प्राचीनकाल के मंदिर हैं जो अपनी अद्भूत शैली और पौराणिक मान्यताओं के लिए जाने जाते हैं।
चारधाम की यात्रा : गर्मियों से ही उत्तराखंड में स्थित चारधाम यात्रा शुरू होती है। इस वक्त आप यहां गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की यात्रा भी कर सकते हैं। बाद में बरसात के कारण मौसम और सड़कें खराब होने से परेशानी हो सकती है। इसलिए 15 जुलाई से पहले का मौसम यहां आने के लिए बेहतरीन है।
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टिया समुद्र किनारे बिताएंगे या हिल स्टेशन पर, स्पेशल पैकेज
6 of 7
गर्मी की छुट्टियों के लिए स्पेशल टूर पैकेज
- फोटो : फाइल फोटो
अंडमान एंड निकोबार दीप समूह :
कहां जाएं : पोर्ट ब्लेयर, हैवलॉक
बजट- दो लोगों के लिए 60-70 हजार (इसमें हवाई किराया शामिल है, लेकिन फ्लाइट दिल्ली से होगी)
-पोर्ट ब्लेयर एवं हैवलॉक : समुद्री किनारे पर बसी इस जगह पर कई शानदार बीच हैं। इनमें हैवलॉक का राधानगर बीच एशिया के सबसे बेहतरीन बीच में से एक गिना जाता है। इसके अलावा यहां कई वाटर और एडवेंसर्च स्पोर्ट्स का भी आनंद ले सकते हैं। यहां आप स्कूबा डाइविंग, डीप सी वाटर डाइविंग, स्पीड बोट, ट्रैकिंग, समुद्री एक्वीरियम, वाटर थीम पार्क, मरीना याच, सेंचुरी, नेशनल पार्क आदि का लुत्फ उठा सकते हैं।
नार्थ ईस्ट :
कहां जाएं : दाजर्लिंग, डलहोजी, गैंगटॉक
बजट- दो लोगों के लिए 35-40 हजार तक (इसमें ट्रांसपोटेशन और होटल किराया शामिल है)
नार्थ ईस्ट टी-इस्टेट, मॉनेस्ट्री और खूबसूरत वादियों के लिए जाना जाता है। यहां आप दाजर्लिंग, गैंगटॉक, क्लीमपॉन्ग आदि घूम सकते हैं। दाजर्लिंग में टाइगर हिल, गूम मॉनेस्ट्री, जापानी मंदिर, पदमाजा नायडू, तेंजिंग और गोम्बू रॉक घूमने लायक जगह हैं। इसके अलावा गैंगटॉक में चोरटन (स्तूपा), जाखरी वॉटरफॉल, तशांगू लेक, बाबा मंदिर के अलावा भी काफी कुछ है घूमने के लिए।
सिक्किम :
बजट- दो लोगों के लिए 30-40 हजार (इसमें किराया शामिल नहीं है)
नार्थ ईस्ट में हनीमून और फैमिली टूर के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन में से एक है सिक्किम। यहां देखने के लिए बौद्घ मॉनेस्ट्री, वाटरफॉल, गुफाएं, हिमालयन ट्रैकिंग, लेक और यहां की खूबसूरत वादियां हैं।
गर्मी की छुट्टिया समुद्र किनारे बिताएंगे या हिल स्टेशन पर, स्पेशल पैकेज
7 of 7
गर्मी की छुट्टियों के लिए स्पेशल टूर पैकेज
- फोटो : फाइल फोटो
केरला :
कहां जाएं : कोच्चि, मुन्नार, कुमाराकॉम, कोवल्लम, कन्नूर, वेगामून
बजट- दो लोगों के लिए 70-80 हजार (इसमें हवाई किराया और होटल में ठहरना शामिल है)।
नारियल के पेड़ों की धरती के नाम से विख्यात केरला में घूमने के लिए बहुत कुछ है। इस समय यह नवविवाहितों के लिए फेवरेट हनीमून डेस्टीनेशन है। यहां का मौसम और बीच इसकी खासियत हैं। यहां समुद्री किनारे, ऐतिहासिक किले, म्यूजियम, वाइल्ड लाइफ और बेहतरीन वाटर फॉल भी हैं। इसके अलावा यहां के विशाल टी एस्टेट हमेशा टूरिस्ट के फेवरेट रहे हैं।
ऊटी :
बजट- दो लोगों के लिए 60 हजार (इसमें आना-जाना और होटल किराया शामिल है)
तमिलनाडू के गार्डन, पार्क, डैम, रिजर्व फारेस्ट एरिया, ऐतिहासिक जगहों के अलावा लेक के लिए प्रसिद्घ ऊटी लोगों के फेवरेट डेस्टिनेशन में से एक रहा है। यहां का मौसम इसकी सबसे बड़ी खासियत है। यहां नीलगिरी माउंटनटेन रेलवे की ओर से टॉय ट्रेन भी चलाई जाती है। ऊटी की वादियों का लुत्फ लेना हो तो टॉय ट्रेन बेस्ट ऑप्शन है।
माउंट आबू :
बजट- दो लोगों के लिए 35-40 हजार (इसमें आना-जाना और होटल किराया शामिल है)
यह राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है। यह फैमिली होलीडे के अलावा हनीमून के लिए अच्छा विकल्प है। यहां वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के अलावा हिंदू और जैन समाज के कई विख्यात मंदिर हैं। यहां का दिलवारा मंदिर एक हजार साल पुराना है। इसके अलावा यहां नाकी लेक में बोटिंग का आनंद उठा सकते हैं। मई और जून के बीच यहां समर फेस्टिवल आयोजित किया जाता है।