फिल्म सुल्तान में सलमान खान के पिता का किरदार निभाने वाले इस शख्स नवीन से मिलिए, ये हरियाणा के हैं। नवीन ने खोले, फिल्म से जुड़े राज।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
सलमान खान के फिल्मी पिता रोहतक के रहने वाले नवीन
- फोटो : फाइल फोटो
नवीन हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला के रहने वाले है। इससे पहले वे कई हरियाणवी फिल्म और म्यूजिक एल्बम में काम कर चुके हैं। नवीन, यशपाल शर्मा के साथ सतरंगी और आशुतोष राणा के साथ लाडो में भी एक्टिंग कर चुके हैं। उन्हें दोनों फिल्मों के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन
3 of 6
सलमान खान के फिल्मी पिता रोहतक के रहने वाले नवीन
- फोटो : फाइल फोटो
सुल्तान में सलमान के पिता का रोल करने को वे खुद के लिए बड़ा मौका मानते हैं। नवीन कहते हैं, "फिल्म में तो मैंने बाप बनकर सबक दिए, लेकिन असलियत में सल्लू से बहुत कुछ सीखा।" खुशमिजाज सल्लू शॉट खत्म होते ही मेरी ओर इशारा कर 'ये मेरे बाप हैं' बोलकर ठहाका लगाते थे और वहां हर कोई हंस पड़ता।
4 of 6
सलमान खान के फिल्मी पिता रोहतक के रहने वाले नवीन
- फोटो : फाइल फोटो
फिल्म को सपोर्ट मिलने से खुश नवीन ने बताया कि सलमान और उनकी उम्र के बीच सिर्फ एक साल का अंतर है, लेकिन सुल्तान फिल्म में वे पिता-बेटे की भूमिका में नजर आए हैं। शूटिंग के दौरान उन जैसे स्टार से बहुत कुछ सीखने को मिला है। यह फ्यूचर में बहुत काम आएगा।
विज्ञापन
5 of 6
सलमान खान के फिल्मी पिता रोहतक के रहने वाले नवीन
- फोटो : फाइल फोटो
सलमान के पिता के लिए ऑडिशन टीम जब रोहतक गई तो नवीन ने भी ऑडिशन दिया। एक्टिंग से सभी को इम्प्रेस करने के बाद उनका सिलेक्शन हो गया। इसके बाद उन्हें मुंबई बुलाया गया, जहां उनकी मुलाकात सलमान से हुई। उनके रोल की शूटिंग मुंबई और पंजाब के लुधियाना में हुई है।
सलमान खान के फिल्मी पिता रोहतक के रहने वाले नवीन
- फोटो : फाइल फोटो
नवीन की शुरुआती पढ़ाई रोहतक से हुई और जाट कॉलेज से उन्होंने ग्रैजुएशन किया है। वे महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशंस डिपार्टमेंट में पोस्टेड हैं। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक रहा है। उन्होंने यूथ फेस्टिवल से एक्टिंग की शुरुआत की और बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी जीता।