फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुर बेटीः हिजाब पहनने से किया था इंकार...अब एशियन गेम्स में रचा इतिहास, ऐसे बनी चैंपियन

Sat, 25 Aug 2018 09:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
heena sidhu
हम आपको मिला रहे हैं ऐसी बेटी से जिसने कभी हिजाब पहनने से इंकार कर दिया था और अब एशियन गेम्स में वो ऐतिहास रचा कि दुनिया देखती रह गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
heena sidhu husband
बात हो रही है इंटरनेशनल शूटर हिना सिद्धू की। हिना सिद्धू मूल रूप से पंजाब के लुधियाना की रहने वाली हैं। उन्होंने इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे 18 वें एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। स्टार महिला शूटर हिना सिद्धू ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। इसी गेम्स में हिना ने सिल्वर मेडल भी जीता था। 
विज्ञापन

3 of 8
हिना सिद्धू
बता दें कि हिना सिद्धू वही लड़की है, जिसने 2016 में इरान की राजधानी तेहरान में हुई चैम्पियनशिप से नाम वापिस ले लिया था, क्योंकि इसमें हिजाब पहनने की अनिवार्यता थी। हिना ने हिजाब पहनने से इंकार करते हुए टूर्नामेंट से अपना नाम वापिस ले लिया था। हिना सिद्धू ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी थी। वे क्रांतिकारी नहीं हैं, लेकिन व्यक्तिगत रूप से उन्हें लगता है कि किसी खिलाड़ी के लिए हिजाब पहनना अनिवार्य करना खेल भावना के लिए ठीक नहीं है।

4 of 8
heena sidhu
अगस्त 1989 में पंजाब के लुधियाना में पैदा हुई हिना सिद्धू के भाई करनवीर सिंह जूनियर स्तर पर शूटिंग मुकाबलों में हिस्सा ले चुके हैं। हिना के पिता राजदीप सिंह सिद्धू, एक्साइज एंड टैक्सेशन महकमे में उच्चाधिकारी रहे हैं। हिना ने साल 2012 में शूटिंग कोच रौनक पंडित से शादी की थी। उनके ससुर अशोक पंडित शूटिंग द्रोणाचार्य अवार्डी हैं। हिना सिद्धू ने बीडीएस तक पढ़ाई की है।
विज्ञापन

5 of 8
हीना सिद्धू - फोटो : sportsstar
हिना सिद्धू साल 2008 से इंटरनेशनल लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वर्ष 2009 में उन्होंने बीजिंग में आयोजित इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में सिल्वर जीता, वहीं साल 2010 में गुआंगझू (चीन) में एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता। 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में इसी इवेंट में महिला व्यक्तिगत वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। वह 2012 लंदन और 2016 रियो डी जेनेरियो ओलंपिक्स में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
 
विज्ञापन

6 of 8
heena sidhu
कॉलेज के दिनों से ही मेडल जीतने का सिलसिला शुरू हो गया था। 19 साल की उम्र में हिना ने हंगेरियन ओपन जीता और 2009 में बीजिंग में हुए वर्ल्ड कप में रजत पदक जीता। फिर निशानेबाज रौनक पंडित से शादी की, जो बाद में उनके कोच बने। साल 2013 की विश्व शूटिंग प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल टूर्नामेंट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर हिना स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
 
विज्ञापन

7 of 8
हीना सिद्धू - फोटो : Twitter
हिना के पिता बताते हैं कि साल 2017 में उसकी उंगली में चोट लग गई थी। जिस वजह से शूटिंग के दौरान उनकी उंगली कांपती थी। डॉक्टर ने उंगली से कोई चीज पकड़ने से भी मना कर दिया था, लेकिन इलाज, फिजियोथेरेपी और अपनी हिम्मत की बदौलत हिना ने कमबैक किया। शानदार प्रदर्शन करते हुए हिना ने साल 2017 में कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
 
विज्ञापन

8 of 8
heena sidhu
शूटिंग करने के अलावा हिना को किताबें पढ़ना और नई जगहों पर घूमना पसंद है। हिना को खेल, एनॉटमी, मनोविज्ञान और इंटीरियर डिज़ाइनिंग से जुड़ी किताबें पढ़ना पसंद हैं। निशाना साधने वाले हिना के हाथ पेंटिंग और स्केंचिंग भी कर लेते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें