देश का सबसे बड़ा एक करोड़ का इनामी भारत केसरी दंगल जीतने वाले हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर को अभी तक पैसे नहीं मिले हैं। उनकी डाइट गजब की है। देखिए, ये रिपोर्ट।
विज्ञापन
2 of 6
जब दोनों पहलवान मैदान पर उतरे तो दर्शकों का रोमांच चरम पर था
- फोटो : amarujala
ये सब इंस्पेक्टर हैं मौसम खत्री, जोकि सोनीपत के हैं। इसके लिए वे कई दफा खेल विभाग को गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मौसम खत्री नॉन वेजिटेरियन हैं और अंडे-चिकन खाने के साथ रोजाना 5 से 7 लीटर दूध पीते हैं। मौसम खत्री सोनीपत के पांची गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने एमडीयू से पढ़ाई की है। वे एशियाड गेम्स में ब्रॉज मेडल हासिल कर चुके हैं। इससे पहले खत्री कई बार हिंद केसरी प्रतियोगिता जीत चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 6
मौसम खत्री ने जीता भारत केसरी दंगल
- फोटो : अमर उजाला
गुड़गांव में मार्च महीने में आयोजित भारत केसरी दंगल 2016 को जीतने वाले हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर मौसम खत्री ने इस प्रतियोगिता में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सुमित कुमार को हराया था। प्रतियोगिता में जीते एक करोड़ रुपये को मौसम खत्री अपने स्किल्स डेवलेपमेंट पर खर्च करने वाले थे, ताकि भविष्य में कुश्ती में और सुधार किया जा सके। खत्री ओलिंपिक विजेता सुशील कुमार और योगेश्वर दत्त से प्रेरित हैं।
4 of 6
mausam khatri
प्रथम से लेकर आठवें पायदान तक के खिलाड़ी को बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सम्मानित किया था। एक करोड़ के अंतिम मुकाबले के लिए जब दोनों पहलवान मैदान पर उतरे तो दर्शकों का रोमांच चरम पर था। मैच शुरू होते ही पहले हाफ के 1.10 मिनट में खत्री ने अटैक किया। सुमित कुमार ने 2.07 मिनट में अटैक किया, लेकिन दोनों को सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
5 of 6
mausam khatri
पहले अटैक की वजह से खत्री को एक अंक का बाउट मिला। दूसरे हाफ में भी दोनों खिलाड़ी मशक्कत करते रहे, लेकिन अंक हासिल करने में कोई सफलता नहीं। 6 मिनट के खेल में 5.56 मिनट पर सुमित ने जोरदार अटैक किया, लेकिन मौसम खत्री बचने में सफल रहे। अंतिम दो सेकेंड मैट पर घूमकर निकाला, जिसमें सुमित की ओर से विरोध दर्ज कराया गया, लेकिन फैसला विपक्ष में गया।
फाइनल के पहले राऊंड में ही मौसम खत्री को तकनीकी तौर पर एक अंक मिला। हालांकि दोनों ने एक-दूसरे पर काफी आक्रमण किए, लेकिन कामयाब नहीं हुए। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, खेल मंत्री अनिल विज सहित हरियाणा के अन्य कैबिनेट मंत्री, मुख्य संसदीय सचिव और विधायकों ने विजेता मौसम खत्री को एक करोड़ रुपए और उप विजेता सुमित कुमार को 50 लाख रुपए का नकद ईनाम दिया।