फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए तस्वीरें, शिवसेना के महासचिव को गोली मारी

Mon, 13 Apr 2015 07:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
मॉर्निंग वॉक पर निकले शिवसेना के महासचिव को एक युवक ने गोली मार दी। देखिए वारदात की लाइव तस्वीरें।
विज्ञापन

दे‌खिए तस्वीरें, शिवसेना के महासचिव को गोली मारी

2 of 7
मॉर्निंग वॉक पर निकले शिवसेना के महासचिव को एक युवक ने गोली मार दी। वारदात पंजाब के गुरदासपर के फिश पार्क में घटी। शिवसेना बाल ठाकरे के पंजाब महासचिव हरविंदर सोनी को गंभीर हालत में अमृतसर रेफर कर दिया गया। हरविंदर सोनी के पेट में लगी गोली निकाल दी गई है लेकिन उनकी हालत अब भी नाजुक है।
विज्ञापन

दे‌खिए तस्वीरें, शिवसेना के महासचिव को गोली मारी

3 of 7
सोनी के अंगरक्षकों ने आरोपी कश्मीर सिंह निवासी गांव गलवार समीप खन्ना लुधियाना को पकड़ लिया है। वहीं रेकी करवाने वाले इंदरपाल सिंह निवासी प्रेमनगर गुरदासपुर को भी पटियाला से गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरदासपुर पुलिस इंदरपाल को लाने के लिए पटियाला पहुंच चुकी है।

दे‌खिए तस्वीरें, शिवसेना के महासचिव को गोली मारी

4 of 7
जिला पुलिस अधीक्षक गुरप्रीत सिंह तूर ने बताया कि शिवसेना बाल ठाकरे पंजाब के महासचिव हरविंदर सोनी हर रविवार फिश पार्क में सैर के लिए जाते हैं। रविवार सुबह वह अपने दो अंगरक्षकों के साथ फिश पार्क में गए। वॉलीबॉल खेलते समय एक युवक वहां आया और उनसे उनका नाम पूछा। जैसे ही उन्होंने अपना नाम बताया युवक ने अपने देसी रिवॉल्वर से उनपर गोली चला दी।
विज्ञापन

दे‌खिए तस्वीरें, शिवसेना के महासचिव को गोली मारी

5 of 7
गोली हरविंदर सोनी के पेट में लगी। गोली की आवाज सुनते ही पार्क में अफरातफरी मच गई। हरविंदर सोनी के बॉडीगार्ड और कुछ लोग आरोपी को पकड़ने के लिए उसके पीछे भागे। उन्होंने उसपर तीन फायर भी किए लेकिन वह दीवार पार्क की दीवार फांदकर भागने लगा। उन्होंने पीछा किया और उसे घेरकर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी कश्मीर सिंह कई दिनों से सोनी की रेकी कर कर रहा था।
विज्ञापन

दे‌खिए तस्वीरें, शिवसेना के महासचिव को गोली मारी

6 of 7
रेकी करवाने वाले इंदरपाल सिंह को भी पटियाला से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह भागने की फिराक में रविवार सुबह घर से निकला था। हरविंदर सोनी को उनके साथ वॉलीबॉल खेल रहे रिंकू पठानिया ने अपने साथी के साथ एक्टिवा पर अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दे‌खिए तस्वीरें, शिवसेना के महासचिव को गोली मारी

7 of 7
पुलिस ने क्षेत्र की जांच कर गोली आरोपी की ओर से इस्तेमाल की जाने वाली बाइक भी बरामद कर ली है। बाइक पर गुरदासपुर के नंबर का स्टीकर लगाया गया था। बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। घटना के बाद पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। उनके साथ शिव सेना के सदस्य भी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें