अगर आपको पैसे चाहिए तो जल्दी से एटीएम चले जाएं। दो दिन बाकी हैं बस आपके पास, उसके बाद एक और नई मुसीबत खड़ी होने वाली है।
विज्ञापन
2 of 7
atm queue
दरअसल, एटीएम से सौ-सौ के नोट मिल रहे हैं और इनके कारण अगले एक दो दिन में बड़ी दिक्कत हो सकती है। बताया जा रहा है कि 100 के नोट भी एक दो दिन बाद आउट ऑफ स्टॉक हो जाएंगे। बैंक में भी लोग 500 और 1000 के नोट ही जमा करवा रहे हैं। 100 के नोट बैंक वापस बहुत कम प्रतिशत में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
एटीएम के बाहर लगी भीड़
एटीएम से सिर्फ 100 रुपये के नोट ही निकल रहे हैं, क्योंकि 2000 के नोट का आकार काफी छोटा है। इस कारण एटीएम में यह नोट नहीं डाले जा रहे हैं। इन नोट को डालने के लिए मशीनों में कुछ बदलाव करना होगा। एक बैंक अधिकारी ने बताया कि दोनों नोट के आकार में काफी अंतर है। इसलिए इन नोटों के लिए मशीन और सॉफ्टवेयर में कुछ बदलाव करने होंगे।
4 of 7
एटीएम
- फोटो : amar ujala
बैंक अधिकारी के मुताबिक, इस पर काम चल रहा है। जब तक बदलाव नहीं हो जाते तब तक एटीएम से सिर्फ 100 के नोट ही मिलेंगे। उन्होंने बताया कि कुछ बैंकों ने अपने एटीएम में 50 रुपये के नोट भी डाले हैं। छोटे नोट का प्रतिशत महज 14 प्रतिशत तक है। इसलिए एटीएम में बार-बार नोट खत्म हो रहे हैं। बैंक के पास जैसे ही राशि पहुंच रही है एटीएम में डाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
एटीएम के बाहर लगी भीड़
2000 के नए नोट मिलने के बाद लोग बैंक से चेहरे पर मुस्कुराहट लेकर निकल रहे हैं, लेकिन यह मुस्कुराहट बाहर आते ही उस समय छू मंतर हो जाती है जब दुकानदार से कोई सामन खरीदते हैं। अब दुकानदारों के सामने 2000 के नोट को खुले करने की समस्या खड़ी हो गई है। पहले 500 और 1000 के ही खुले नहीं मिल रहे थे। अब 2000 तो और भी मुश्किल बात हो गई है। खासकर तब जब सामान 100-200 रुपये का लेना हो।
विज्ञापन
6 of 7
ATM के बाहर लगी भारी भीड़
नोट बदलने के दूसरे दिन चंडीगढ़वासियों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वीरवार के मुकाबले शुक्रवार को बैंकों में नोटों को बदलने के लिए जबरदस्त मारामारी देखी गई। शुक्रवार को उम्मीद थी कि एटीएम चलने के बाद से मुश्किलें कम होंगी, लेकिन ज्यादातर बैंक एटीएम नहीं चले। इस वजह से लोगों की दिक्कतें और भी बढ़ गई।
जिला अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीज या तीमारदारों की लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
जो एटीएम चल रहे थे, उन पर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई थी। कई एटीएम में कैश डालने के दो घंटों के अंदर ही सारा कैश खत्म हो गया। पूरा दिन लोग पुराने नोट बदलवाने व नए नोट पाने की जुगत में ही बैंकों के आगे चक्कर मारते रहे। वहीं लोगों का कहना था कि वीरवार के मुकाबले शुक्रवार को नोट बदलवाने में ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।