फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की सांस लें, ATM से पैसे निकालने को लेकर SBI का बड़ा तोहफा

Thu, 01 Dec 2016 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
एटीएम में कैश खत्म - फोटो : अमर उजाला
राहत की सांस लिजिए। एटीएम से पैसे निकालने को लेकर मची अफरा तफरी के बीच स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लोगों को बड़ा तोहफा दे रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
एटीएम में रुपये निकालने के ‌लिए लगी लोगों की कतार।
इसके तहत अब लोगों को एटीएम से 50 और 20 रुपये के नोट भी मिलेंगे। बैंक बहुत जल्द इन नोटों को भी एटीएम में डलवा देगा। ऐसे होने से दुकानदारों और लोगों की परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
atm
बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अरुंधती भट्टाचार्या ने यह ऐलान किया है। उनका कहना है कि कैश जल्दी खत्म हो जाने की समस्या के चलते यह फैसला लिया गया है।

4 of 5
एटीएम में भी कैश खत्म - फोटो : अमर उजाला
अधिकारी ने बताया कि जल्दी ही नोट एटीएम में पहुंच जाएंगे। ऐसा हो जाने से बैंकों के बाहर लोगों की भीड़ छटेगी। चेयरमैन ने इस संबंध में बैंकों को निर्देश जारी कर दिए हैं और इस पर काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पैसा निकालने के लिए एटीएम पर लगी लंबी कतार
अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नोट बैन होने के बाद अब तक 75,945 करोड़ रुपए की रकम जमा की जा चुकी है। 10 नवंबर से 13 नवंबर के शाम पांच बजे तक 165.78 लाख लेन देन के जरिए 75,945 करोड़ रुपए की राशि जमा हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें