पाकिस्तान की जेल में जान गंवा चुके सरबजीत पर बनने जा रही फिल्म की शूटिंग पाकिस्तान में हो, यही इच्छा थी सरबजीत की बहन दलबीर की, लेकिन अड़ंगा क्या? रिपोर्ट/सुरिंदर पाल
विज्ञापन
सरबजीत पर बन रही फिल्म, पर दलबीर की इच्छा रहेगी अधूरी?
2 of 6
दलबीर कौर ने बताया कि उनकी इच्छा है कि शूटिंग पाकिस्तान में भी हो, लेकिन पाक सरकार वीजा से इनकार और बाद में शूटिंग के दौरान वहां पर उन्हें तंग कर सकती है। फिल्म की शूटिंग मुंबई और पंजाब में होगी। उनको पता चला है कि फिल्म अगले साल 20 मई को रिलीज होगी।
विज्ञापन
सरबजीत पर बन रही फिल्म, पर दलबीर की इच्छा रहेगी अधूरी?
3 of 6
बहन दलबीर ने बताया कि काफी चर्चा के बाद ऐश्वर्या के नाम पर सहमति बनी थी। उन्हें उम्मीद है कि ऐश्वर्या उनके किरदार को बखूबी निभाएंगी। फिल्म में सरबजीत पर हुए अत्याचारों का सच दिखाया जाएगा कि कैसे पाकिस्तान की जेल में उनके भाई को लंबे समय तक यातनाएं दी गई थीं।
सरबजीत पर बन रही फिल्म, पर दलबीर की इच्छा रहेगी अधूरी?
4 of 6
सरबजीत की पत्नी सुखप्रीत कौर ने कहा कि अगर सरबजीत जीवित होते तो उन्हें बहुत ज्यादा खुशी होती। सुखप्रीत ने कहा कि सरबजीत पर बनने जा रही इस फिल्म को देखकर लोगों को उनके गम के बारे में अहसास होगा।
विज्ञापन
सरबजीत पर बन रही फिल्म, पर दलबीर की इच्छा रहेगी अधूरी?
5 of 6
सरबजीत की छोटी बेटी पूनम फिल्म को लेकर काफी खुश दिखी। उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी समेत पाकिस्तान के नेताओं को इस फिल्म को जरूर देखने की गुजारिश की है। पूनम ने कहा कि उनको यकीन है कि उसके पिता पर बनने वाली फिल्म पीएम मोदी जरूर देखने आएंगे।
सरबजीत पर बन रही फिल्म, पर दलबीर की इच्छा रहेगी अधूरी?
6 of 6
सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने बताया कि सरबजीत की भूमिका रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी की भूमिका रिचा चड्ढा कर रही हैं। सरबजीत के वकील का किरदार दर्शन कुमार निभा रहे हैं।