फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां यशोदा के बाल गोपाल का ये मनमोहक रूप दिल छू लेगा

Sun, 06 Sep 2015 07:56 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
शहर में शनिवार को घड़ी में जैसे ही रात को 12 बजे शहर के मंदिर शंख और घड़ियाल की ध्वनि से गूंज उठे। मंदिरों में भक्तों ने एक ध्वनि में 16 कला संपूर्ण भगवान श्री कृष्ण के जन्म का स्वागत किया। इसके बाद महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

मां यशोदा के बाल गोपाल का ये मनमोहक रूप दिल छू लेगा

2 of 9
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार को शहर के मंदिरों में भव्य आयोजन हुआ। सेक्टर-36 स्थित इस्कान में भव्य आयोजन हुआ। इस्कॉन चंडीगढ़ के सह अध्यक्ष नंद महाराज दास ने बताया कि भक्ति से ओतप्रोत समारोह में एक लाख से भी अधिक भक्तों ने राधा माधव का दर्शन किया।
विज्ञापन

मां यशोदा के बाल गोपाल का ये मनमोहक रूप दिल छू लेगा

3 of 9
पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी, सांसद किरण खेर और एडवाइजर विजय कुमार देव, पंजाब के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी सुरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग इस्कॉन मंदिर में उपस्थित हुए। इस्कॉन को आकर्षक तरीके से सजाया गया।

मां यशोदा के बाल गोपाल का ये मनमोहक रूप दिल छू लेगा

4 of 9
नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, मेरे कृष्ण कन्हैया... सहित एक से बढ़कर एक भजनों की अमृतवर्षा मंदिरों में हुई। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शनिवार को शहर के मंदिरों में भारी भीड़ रही। मंदिरों को जगमग रोशनी में सजाया गया। मंदिर कमेटियों ने भव्य आयोजन किया। भगवान का भव्य अभिषेक के बाद रात में आरती हुई और प्रसाद बांटे गए। झांकियों ने लोगों के मन मोहे। भजनों पर लोग झूमने लगे।

विज्ञापन

मां यशोदा के बाल गोपाल का ये मनमोहक रूप दिल छू लेगा

5 of 9
सेक्टर-7 के श्री सनातन धर्म त्रिवेणी मंदिर में भजनों की अमृत वर्षा हुई। मंदिर की प्रवक्ता शीतल नेगी ने बताया कि बड़ी संख्या में भक्त मंदिर में पहुंचे।
सेक्टर-29 के शिरडी साई मंदिर में भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। सेक्टर-27 के श्री सनातन धर्म मंदिर में भजनों की अमृतवर्षा हुई। मंदिर को जगमग रोशनी से सजाया गया।
विज्ञापन

मां यशोदा के बाल गोपाल का ये मनमोहक रूप दिल छू लेगा

6 of 9
सेक्टर-20 के गुग्गामाड़ी श्री हनुमान मंदिर के प्रमुख पंडित किशोरी लाल ने बताया कि उनके यहां मंदिर में चीर हरण, गोवर्धन पर्वत धारण और कारागार की आकर्षक झांकियों को देखने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित कालोनी नंबर चार के पुलिस बूथ के पास बने जय श्री राम मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष लाल जीवन प्रसाद ने बताया कि शनिवार को हवन कीर्तन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

विज्ञापन

मां यशोदा के बाल गोपाल का ये मनमोहक रूप दिल छू लेगा

7 of 9
सेक्टर-29 के गढ़वाल भवन में श्री ताड़केश्वर कला एवं सांस्कृतिक मंडल की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर रासलीला का मंचन हुआ। सेक्टर-45 के श्री सनातन धर्म मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हर्ष कुमार और प्रेस सचिव राजेश्वर गुप्ता ने बताया कि इस मौके पर श्री कृष्ण की बाल लीलाओं से संबंधित झांकियां  लगाई गईं। 

मां यशोदा के बाल गोपाल का ये मनमोहक रूप दिल छू लेगा

8 of 9
इसके अलावा बच्चों की रासलीला और महिला मंडलियों द्वारा संकीर्तन में भक्त झूमें। सेक्टर-46 के श्री सनानत धर्म मंदिर  में भव्य आयोजन हुआ। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह हवन के बाद श्री मदभागवत गीता का पाठ हुआ। सेक्टर-40 के श्री राधा कृष्ण मंदिर में सुबह से ही भक्त कृष्ण भक्ति में लीन रहे। सेक्टर-29 के बल शिव मंदिर में भजनों की अमृत वर्षा हुई।  सेक्टर-41 के श्री अद्वैत परमहंस मंदिर में भक्तों ने अपने हाथों से भगवान को झूला झुलाया।

विज्ञापन

मां यशोदा के बाल गोपाल का ये मनमोहक रूप दिल छू लेगा

9 of 9
सेक्टर-30 के शिव शक्ति मंदिर में कीर्तन का आयोजन किया गया। प्रवचनों की अमृत वर्षा की। कृष्ण की निराली झांकी प्रस्तुत की गईं। सेक्टर-18 केश्री राधा कृष्ण मंदिर में भगवान का झूला लगाया गया। भक्तों ने अपने हाथों से भगवान को झुलया। मंदिर के प्रधान सुनील चोपड़ा ने बताया कि विरेंद्र हरि ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। सेक्टर-28 केखेड़ा शिव मंदिर में भी भव्य आयोजन किया गया। आरती के बाद भक्तों को प्रसाद बांटे गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें