फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से तंग जवान ने की सुसाइड, विचलित कर देंगी तस्वीरें

Thu, 01 Oct 2015 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा(पंचकूला)
विज्ञापन
1 of 7
पुलिस से परेशान होकर होमगार्ड के जवान ने फंदा लगा लिया। साला ढूंढने गया तो जंगल में पेड़ से लटके हुए पाया। तस्वीरों में पूरा मामला।
विज्ञापन

पुलिस से तंग जवान ने की सुसाइड, ‌विचलित कर देंगी तस्वीरें

2 of 7
घटना पंचकूला के मनीमाजरा का है। इंदिरा कॉलोनी निवासी होमगार्ड जवान मोहन चंद जोशी का शव माडर्न कांप्लेक्स के पास स्थित जंगल में पेड़ से लटका मिला है। उसके शव के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने पुलिस से तंग होकर सुसाइड करने की बात कही है।
विज्ञापन

पुलिस से तंग जवान ने की सुसाइड, ‌विचलित कर देंगी तस्वीरें

3 of 7
मृतक मोहन के भाई गिरीश ने बताया कि दो दिन पहले मोहन घर से गया था और तब से लापता था। उन्होंने भाई की गुमशुदगी की शिकायत भी मनीमाजरा थाने में दर्ज कराई थी। तब से पुलिस मोहन को ढूंढ रही थी।

पुलिस से तंग जवान ने की सुसाइड, ‌विचलित कर देंगी तस्वीरें

4 of 7
गिरीश ने बताया कि मोहन सारंगपुर स्थित आरबीआई में ड्यूटी करता था। इसके साथ ही वह सेक्टर 19 स्थित ली कार्बूजिए के सेंटर में सिक्योरिटी गार्ड का काम भी करता था। एक दिन जब मोहन जब ड्यूटी पर गया तो संग्रहालय के शीशे टूटे थे और भीतर से फर्नीचर गायब था।
विज्ञापन

पुलिस से तंग जवान ने की सुसाइड, ‌विचलित कर देंगी तस्वीरें

5 of 7
गिरीश का आरोप है कि पुलिस मोहन को फर्नीचर चोरी के मामले में फंसाने का प्रयास कर रही थी। इसके चलते उसका भाई काफी परेशान चल रहा था। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने उसको सोमवार को थाने में बुला कर धमकाया था कि उसे गिरफ्तार किया जाएगा। यह बात मोहन ने अपने सुसाइड नोट में लिखा भी है।
विज्ञापन

पुलिस से तंग जवान ने की सुसाइड, ‌विचलित कर देंगी तस्वीरें

6 of 7
गिरीश ने बताया कि मोहन सोमवार पुलिस स्टेशन से आने के बाद से ही गायब था। इसकी शिकायत उन्होंने मंगलवार सुबह पुलिस स्टेशन में दी थी। सोमवार रात को उनको लगा कि मोहन रात को सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी पर गया है। मंगलवार सुबह डीडीआर दर्ज करने के बाद देर शाम मोहन का स्कूटर पुलिस को बिट्टा पंप के पास खड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से तंग जवान ने की सुसाइड, ‌विचलित कर देंगी तस्वीरें

7 of 7
गिरीश ने बताया कि उसके बाद बुधवार सुबह वह उनका भाई रविंद्र और मोहन का साला कमल उसको बिट्टा पंप के पास खोजने चले गए। 12 बजे कमल ने मोहन का शव जंगल में पेड़ से लटका देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें